बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज लाखों करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुकी है और वह अपनी प्यारी सी मुस्कान और खूबसूरत अदाओं से हर किसी का मन मोह लेती है| माधुरी दीक्षित की फैन फॉलोइंग आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में देखने को मिलती है और एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस काफी बेकरार रहते हैं| वही हाल ही में माधुरी दीक्षित को टीवी के मोस्ट पापुलर और चर्चित रियलिटी शो इंडियन आइडल के मंच पर देखा गया जहां पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने ग्रैंड एंट्री मारी तो हर किसी की निगाहे उन पर ही टिक गयी |

हमेशा की तरह माधुरी दीक्षित ने इस बार भी अपनी अदाओं से सारी लाइमलाइट चुराने में कामयाब रही| इंडियन आइडल के सेट पर माधुरी दीक्षित ने शानदार डांस परफॉर्मेंस वीडियो जोकर वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है | माधुरी दीक्षित के इस वायरल हो रहे वीडियो में उनके जबरदस्त तुमको को देखकर हर कोई अपना दिल हार बैठा है|

हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंडियन आइडल स्पेशल एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो साझा किया है और इस वीडियो में धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित को सन 1993 की सुपरहिट फिल्म खलनायक का सुपरहिट गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देती हुई नजर आ रही है और वही इस दौरान इंडियन आइडल के मंच पर कुछ प्रतियोगियों ने भी माधुरी दीक्षित के साथ डांस किया| सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित का यह डांस वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर माधुरी दीक्षित के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं|

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में माधुरी दीक्षित का अंदाज देखते ही बन रहा है और उन्होंने इस दौरान येलो कलर का एथनिक आउटफिट पहना हुआ है जिसमें माधुरी दीक्षित बला की खूबसूरत नजर आ रही है| इंडियन आइडल के मंच पर माधुरी दीक्षित का यह शानदार परफॉर्मेंस देखकर शो के जज और जाने-माने सिंगर हिमेश रेशमिया भी मंत्रमुग्ध हो गए और वही माधुरी दीक्षित के इस डांस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी मनमोहक अदाओं पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं|

माधुरी दीक्षित के इस डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि,” देश की शान माधुरी दीक्षित..”| वही एक और सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए माधुरी दीक्षित को दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की बताया है| इसके अलावा इस वीडियो पर काफी सारे शोषण मीडिया यूजर्स दिल वाली इमोजी शेयर करके प्यार बरसा रहे हैं|


गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ एक ट्रेंड कथक डांसर भी है और उन्होंने छोटी सी उम्र से ही कत्थक का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था| माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी कैरियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और वही अपनी फिल्मों के साथ-साथ माधुरी दीक्षित ने अपने आकर्षक नृत्य से भी हर किसी का दिल जीता है|

वर्तमान समय में माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री के रूप में तो अपनी पहचान रखती ही है इसके साथ ही उन्हें हिंदी सिनेमा जगत की सर्वश्रेष्ठ डांसर भी माना जाता है|माधुरी दीक्षित के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आखरी बार एक्ट्रेस की फिल्म ‘माजा मां’ रिलीज हुई थी और इस फिल्म में माधुरी दीक्षित की अदाकारी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था | वही इन दिनों माधुरी दीक्षित अपने डांस रियलिटी शो उसको लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है|

By Anisha