अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको टीवी पर प्रसारित हुए बेहद लोकप्रिय धार्मिक धारावाहिक महाभारत के किरदारों को निभाने वाले कुछ कलाकारों से मिलाने जा रहे हैं, जिन्हें महाभारत में बेहद ही मुख्य किरदारों में देखा गया है…

युधिष्ठिर (गजेंद्र चौहान)

महाभारत में धर्मराज युधिष्ठिर के किरदार को अभिनेता गजेन्द्र चौहान नें निभाया था जो कि आज भारतीय जनता पार्टी के एक राजनेता के रूप में भी अपनी एक अहम पहचान रखते हैं| सेरिअल्स के साथ इन्हें ‘नक्षत्र’, ‘1920: लंदन’, ‘अदालत’ जैसी कुछ फिल्मों में भी देखा जा चूका है|

अर्जुन (फ़िरोज़ खान)

महाभारत में सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर अर्जुन के किरदार को निभाते नजर आये अभिनेता फिरोज खान नें भी अपने करियर में सीरिअल्स के साथ फ़िल्में की है, जिनमे ‘जोड़ी नंबर वन’ और ‘रिश्ते’ जैसी फ़िल्मों शामिल हैं|

नकुल (समीर चित्रे)

महाभारत में नकुल के किरदार को निभाते नजर आये अभिनेता समीर चित्रे सीरियल की शूटिंग खत्म होने के कुछ वक्त बाद ही अमेरिका में जाकर सेटल हो गए थे, और इसके बाद और एक्टिंग लाइन से भी दूर हो गए थे| बीते साल 2019 में अभिनेता समीर चित्रे, हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए|

सहदेव (संजीव चित्रे)

महाभारत में नकुल के भाई सहदेव के किरदार को निभाने वाले अभिनेता संजीव चित्रे असल जिंदगी में भी उनके भाई थे, जो अपने भाई समीर की तरह ही महाभारत के बाद एक्टिंग लाइन से दूर हो गए थे|

भीम (प्रवीण कुमार)

महाबली भीम के किरदार को निभाते हुए गजब की लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार बीते साल 2013 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे, और फिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था| पर बीती 8 फरवरी, 2022 की तारीख को 74 साल की उम्र में अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए|

द्रौपदी (रूपा गांगुली)

महाभारत में द्रौपदी के किरदार को अभिनेत्री रूपा गांगुली द्वारा निभाया था, जो कि एक एक्ट्रेस के साथ-साथ एक प्लेबैक सिंगर के रूप में भी अपनी पहचान रखती हैं| इसके अलावा आज वह भारतीय जनता पार्टी की एक सांसद भी बन चुकी हैं|

दुर्योधन (पुनीत इस्सर)

99 कौरव भाइयों में सबसे बड़े दुर्योधन के किरदार को अभिनेता पुनीत इस्सर द्वारा निभाया गया था, जिन्हें बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर में भी देखा जा चुका है| एक्टिंग के अलावा इन्होने सलमान की फिल्म ‘गर्व’ का निर्देशन भी किया था|

कर्ण (पंकज धीर)

महाभारत में अभिनेता पंकज धीर सूर्यपुत्र कर्ण के किरदार को निभाया था और लाखों दर्शकों के दिलों में उतर गए थे| पंकज की बात करें तो, इनके फिल्मी कैरियर में ‘बादशाह’ और ‘टार्ज़न द वंडर कर’ जैसी कई अन्य बेहतरीन फिल्में शामिल हैं| बताते चलें, पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर भी एक एक्टर के रूप में अपनी पहचान रखते हैं|

शकुनि (गूफी पेंटल)

अपने बेहतरीन डायलॉग और एक्टिंग से महाभारत के लाखों दर्शकों का ध्यान अपनी और आकर्षित करने वाले अभिनेता गोपी पटेल ने शकुनी मामा के किरदार को निभाया था| वही अगर अभी कहे तो, अभिनेता सीरियल राधा कृष्ण में विश्वकर्मा की भूमिका निभा रहे हैं|

भीष्म पितामह (मुकेश खन्ना)

महाभारत में गंगापुत्र भीष्म के किरदार को बेहद ही अद्वितीय अंदाज में निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना को दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल शक्तिमान में भी देखा गया था और इन दोनों ही धारावाहिकों से इन्होंने गजब की सफलता और लोकप्रियता हासिल की थी|

कृष्ण (नीतीश भारद्वाज)

शास्त्र उठाकर क्षणभर में पूरी महाभारत समाप्त कर देने की क्षमता रखने वाले भगवान श्री कृष्ण के किरदार को अभिनेता नितीश भारद्वाज द्वारा अदा किया गया था| वर्तमान समय की बात करें तो नितीश भारद्वाज भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा मेंबर भी रह चुके हैं और इन्हें बॉलीवुड की मोहनजोदारो और केदारनाथ जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है|

By Akash