हमारी इंडियन क्रिकेट टीम के  पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने शानदार प्रदर्शन और   अपने कुल अंदाज के  लिए जाने जाते हैं और आज महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट की दुनिया से संन्यास ले लिए हो लेकिन आज भी महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता शिखर पर है और मौजूदा समय में महेंद्र सिंह धोनी के फैंस देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद है और महेंद्र सिंह धोनी हमारे देश के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं|

महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहते लेकिन इसके बावजूद भी वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर ही सुर्खियों में आ ही जाते हैं और  वही महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं और वह आए दिन अपनी और अपने परिवार से जुड़ी तस्वीरें फैन्स के  साथ साझा करती रहती है और अभी हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में एक नया घर खरीदा था और अपने इस नए आशियाने की तस्वीरें साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेर भी की थी और यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी|

इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे के  पिंपरी चिंचवड में भी  अपना एक नया आशियाना खरीदा है और महेंद्र सिंह धोनी का यह  नया घर रावेत के एस्टाडो प्रेसिडेंशियल सोसाइटी में  स्थित है और इनका यह नया आशियाना दिखने में बेहद ही खूबसूरत और आलीशान है और इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी के इस नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और वही फैंस भी महेंद्र सिंह धोनी के इस नए घर को बेहद पसंद कर रहे हैं|

मुंबई में घर बनवा रहे धोनी

बता दे हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने जो मुंबई में नए घर के लिए प्लाट खरीदा था वहां पर अब इनका नया घर बन रहा है और अपने इस नए घर की तस्वीरे अक्सर ही साक्षी धोनी अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है जो कि काफी वायरल होती है| वही महेंद्र सिंह धोनी के पास रांची में एक बहुत ही आलीशान और खूबसूरत फार्महाउस भी है और फिलहाल  महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ अपने इसी फार्महाउस में रह रहे हैं और इनके इस फार्महाउस का नाम कैलाशपति है जोकि कुल 7 एकड़ जमीन में फैला हुआ है और महेंद्र सिंह धोनी के इस फार्महाउस में सुख-सुविधाओं की तमाम चीजें मौजूद है और इनका यह फार्महाउस किसी पांच सितारा होटल से कम नहीं लगता|

रांची में आलीशान फार्म हाउस

महेंद्र सिंह धोनी के इस रांची वाले फार्महाउस में  स्विमिंग पूल से लेकर इंडोर स्टेडियम  और जिम तक की  सभी सुविधाएं मौजूद है और वही आई पी एल 2021 स्थगित होने के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ अपने इसी फार्महाउस में अपना ज्यादातर वक्त बिताते हैं  और वही  महेंद्र सिंह धोनी को नेचर के करीब रहना बेहद पसंद है    इस वजह से वह अपने  इस फार्महाउस में बेहद खुशी से अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं और वही साक्षी धोनी अक्सर ही अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर  पोस्ट करती रहती है जो कि काफी ज्यादा वायरल होती है|

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2008 में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाली थी और उस वक्त महेंद्र सिंह धोनी के पास काफी सारी चुनौतियां थी लेकिन उन सभी  चुनौतियों का सामना करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को एक नया रूप दिया  और अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट टीम को कई बार जीत दिलाने में अपना बड़ा योगदान दिया है  और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने  कई  मुकाबले जीते हैं |

By Anisha