हमारी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आज कैप्टन कूल, माही और थाला जैसे कई नामों से अपनी पहचान रखते हैं| धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई है और आज महेंद्र सिंह धोनी गजब की दौलत और शोहरत हासिल कर चुके हैं| हालांकि महेंद्र सिंह धोनी असल जिंदगी में काफी डाउन टू अर्थ स्वभाव वाले शख्स हैं लेकिन अगर इनके लाइफस्टाइल पर नजर डालें तो इनकी लाइफस्टाइल किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है|

अपने परिवार के साथ धोनी जिस घर में रहते हैं वह बिल्कुल महलों जैसा भाभी और आलीशान है जिसका नाम कैलाशपति है| वही अगर इन दिनों की बात करें तो रांची में ध्वनि अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अपने शानदार फार्म हाउस में वक्त बिता रहे हैं|

धोनी के फार्म हाउस की बात करें तो साल 2017 में ध्वनि अपने फार्म हाउस में शिफ्ट हुए थे जो कि तकरीबन 7 एकड़ के क्षेत्रफल में बना हुआ है|

सबसे पहले अगर धोनी के फरहा उसके लिविंग रूम पर नजर डालें तो इसमें बड़े-बड़े झूमर और बेशकीमती काली लगे हुए हैं| साथ ही उनके घर में खूबसूरत आर्ट पीसेज और ब्राउन-औरेंज कलर के आरामदायक सोफे भी लगे हुए हैं|

धोनी ने अपने बंगले के कोने-कोने को काफी अच्छी तरीके से डिजाइन करवाया है जिसमें आधुनिकता के साथ-साथ खूबसूरती का भी इन्होंने काफी ख्याल रखा है|

लिविंग रूम के बाद अगर नजर डालें धोनी के डाइनिंग रूम की तो इसमें एक सफेद मार्बल टॉप वाली किंग साइज डायनिंग टेबल लगी हुई है जिसके साथ स्टाइलिश चेयर भी देखने को मिलती हैं|

अब अगर बात करें घर के बाहरी हिस्सों की तो उनका पूरा घर हरे भरे गार्डन एरिया से घिरा हुआ है जिसमें प्रकृति का एक मनोरम दृश्य नजर आता है| धोनी के फार्म हाउस में तमाम फलों और फूलों के पेड़ लगे हुए हैं और इनकी बेटी जीवा को भी गार्डन में मस्ती करना काफी पसंद है|

धोनी ने अपने गार्डन एरिया में भी सोफे लगवाए हुए हैं| इस सब के साथ साथ अंकेश लग्जरियस फार्म हाउस में स्विमिंग पूल से लेकर जिम और इनडोर स्टेडियम जैसी तमाम सुख सुविधाएं भी मौजूद है| साथ ही बताते चलें धोनी ने अपनी सी फार्म हाउस में कई डॉग भी पाल रखे हैं जिनके साथ माहि कई बार वक्त बिताते हैं और उनका धोनी काफी ख्याल भी रखते है|

इसके अलावा धोनी नें अपने इसी घर में अलग से एक बड़ा सा पार्किंग एरिया भी बना रखा है जहा पर धोनी अपनी बाइक्स और कार्स को रखते हैं| और इस पार्किंग एरिया की दीवारों को धोनी ने कांच से बनवाया है जिससे बाहर से ही गाड़ियों का व्यू भी मिलता है|

और अगर आप माही के एक फैन हैं तो आपको इनके कार्स और बाइक्स के प्रति लगाव से तो वाकिफ ही होंगे|

बता दे धोनी और उनकी पत्नी साक्षी कई बार सोशल मीडिया पर अपने इसी फार्म हाउस की तस्वीरें और वीडियोस शेयर करते रहते हैं जिसमें इनके फार्म हाउस की झलक भी मिलती है|

By Anisha