बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले ऐसे कई कपल्स आज हमारे बीच मौजूद हैं, जिन्हें अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है और इसके साथ-साथ आज इन कपल के फैंस भी इनसे जुड़ी अपडेट्स में काफी दिलचस्पी दिखाते हुए नजर आते हैं| ऐसे ही कुछ कपल्स में एक नाम एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का भी शामिल है, जो अक्सर किसी न किसी वजह से अपने फैंस के बीच चर्चाओं का विषय बनते हुए नजर आते हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर शेयर की गई अपने कुछ तस्वीरों को लेकर काफी चर्चाओं का विषय बने हुए हैं, जिनके बारे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम बात करने जा रहे हैं…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

दरअसल, अभी बीते कुछ समय पहले ही एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें दोनों चेल्सी फुटबॉल क्लब मैच देखने के लिए पहुंचे हुए थे और इस दौरान ये दोनों फैंस को कपल गोल्स देते हुए नजर आए|

इस पोस्ट को बीती 6 अक्टूबर, 2022 की तारीख को अर्जुन कपूर और उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा ने एक जॉइंट पोस्ट के जरिए इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें दोनों बेहद क्यूट और रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे| उनकी शेयर की गई इस पोस्ट में जो पहली तस्वीर है, उसमें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे के साथ सेल्फी क्लिक करते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान अर्जुन उन्हें किस करते हुए नजर आ रहे हैं|

इस तस्वीर के अलावा एक और तस्वीर में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ नज़र आ रहे हैं, जिसमें मलाइका अरोड़ा सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं और इसमें अर्जुन कपूर पीछे से टिकट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं| इस दौरान अगर कपल के लुक्स की बात करें तो, इनमें एक तरफ जहां मलाइका अरोड़ा एक हाई नेक वाली टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर इनमें एक ब्लू कलर की आउटफिट पर स्किन कलर की जैकेट कैरी किए हुए नजर आ रहे हैं|

इन तस्वीरों के अलावा कपल ने अपनी पोस्ट में कुछ और तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें उन्होंने स्टेडियम के कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किये है| इसके अलावा इसी पोस्ट के एक वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपनी फेवरेट टीम के लिए बेहद कूल अंदाज़ में चियर करते हुए भी नजर आ रही है|

ऐसे में अब सोशल मीडिया पर कपल की इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं, और इसके साथ साथ फैंस उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उनके शानदार लुक्स और बेहतरीन अंदाज़ की ढेरों तारीफें करते हुए भी नजर आ रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने बीते साल 2019 में सोशल मीडिया के जरिए ही एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था, जिसके बाद से आज अक्सर यह दोनों एक दूसरे के साथ घूमते फिरते हुए, वेकेशंस इंजॉय करते हुए और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं|

By Akash