बॉलीवुड की बेहद मशहूर और चर्चित कपल्स में शामिल एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपने रिश्ते की वजह से अक्सर खबरों और सुर्खियों में बने रहते हैं, और अक्सर इन दोनों को एक दूसरे के साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है, जहां पर कभी यह दोनों एक दूसरे के साथ घूमते फिरते और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं तो कभी इन्हें एक दूसरे के साथ इवेंट्स या फिर फंक्शंस में शामिल होते हुए देखा जाता है|

ऐसे में अब एक बार फिर से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें यह दोनों किसी अवॉर्ड फंक्शन में एक दूसरे के साथ खड़े नजर आ रहे हैं| इस दौरान एक तरफ जहां मलाइका अरोड़ा ब्लू कलर कि शाइनी आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर वाइट कलर की शर्ट और उस पर ब्लू शेड की कोट पेंट पहने हुए नजर आ रहे हैं|

ऐसे में इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के लुक्स को अब फेस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, और इसी के साथ साथ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की यह तस्वीर अब काफी जबरदस्त तरीके से वायरल होते हुए भी नजर आ रही हैं|

कपल की इन तस्वीरों में लोग उनके लुक्स और ड्रेसिंग सेंस की खूब तारीफे करते हुए नजर आ रहे हैं, क्योंकि इन तस्वीरों में एक दूसरे के साथ यह दोनों ट्विनिंग करते हुए काबिल-ए-तारीफ दिख रहे है| इसके अतिरिक्त अवार्ड शो के दौरान अर्जुन और मलाइका को मोस्ट स्टाइलिस्ट कपल की ट्रॉफी भी हासिल हुई है|

आपको बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दो बेहद चर्चित सितारों में शामिल है, और इसी वजह से आज इन दोनों सितारों की फैन फॉलोइंग लाखों में मौजूद है| ऐसे में आज ये दोनों अक्सर खबरों सुर्खियों में छाए रहते हैं| अभी बीते कुछ वक्त पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे के साथ पेरिस में वेकेशन इंजॉय करने पहुंचे थे, और इस दौरान भी कपल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया और इंटरनेट पर तेजी से वायरल होती हुई नजर आई थी|

जानकारी के लिए बता दें, अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बीते साल 2019 में मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था, जिसमें मलाइका अरोड़ा उन्हें किस करती हुई नजर आई थी| हालांकि, आज अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी बॉलीवुड की कुछ सबसे पॉपुलर जोड़ों में शामिल है, और उनके फैंस इनकी जोड़ी को काफी पसंद ही करते हैं| लेकिन, कई बार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को उम्र के फासलों की वजह से ट्रोलिंग को भी शिकार होते हुए देखा जाता हैं|

पर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस तरह की खबरों पर अधिक प्रतिक्रिया देते हुए नजर नहीं आते हैं और न ही इनका असर कपल के रिश्ते पर देखने को मिलता है बल्कि इन दोनों को तो अक्सर बेफिक्र होकर अपने रिश्ते को इंजॉय करते हुए देखा जाता है||

By Akash