बॉलीवुड की बेहद बोल्ड और खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा भले ही अब फिल्मों में बेहद कम ही नजर आती है परंतु सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा काफी ज्यादा सक्रिय पाई जाती है| मलाइका अरोड़ा अक्सर भी अपने लुक्स तो कभी रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है| मलाइका अरोड़ा इन दिनों तुर्की में है और वहां पर वेकेशन एंजॉय कर रही है जिसकी तस्वीरें भी अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने तमाम प्रशंसकों के साथ शेयर किया है|

सामने आई तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा का अंदाज देखने के बाद अभिनेत्री के फैन्स उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा की इन लेटेस्ट तस्वीर पर कमेंट का बौछार कर रहे हैं|

मलाइका अरोड़ा ने अपने वेकेशन की जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा सुर्ख लाल रंग की पोशाक पहने हुए बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है|

सुर्ख लाल रंग के पोशाक में मलाइका अरोड़ा ने अपनी जो तस्वीरें साझा की है उन तस्वीरों में अभिनेत्री ने लाल रंग की चूड़ियां भी पहनी हुई है और साथ ही रेड रंग की स्लीपर से अभिनेत्री ने अपने लुक को कंप्लीट किया है| वही खुले बालों के साथ रेड लिपस्टिक में मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती देखते ही बन रही है| मलाइका अरोड़ा ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह कभी गाड़ियों के ऊपर तो कभी खूबसूरत जगहों पर बेहद स्टाइलिश अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)


इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा का बेहद शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है और अभिनेत्री ने अपने फैशन से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है| मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपने बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है हालांकि इस बार मलाइका अरोड़ा सुर्ख लाल रंग के आउटफिट में अपनी जो तस्वीर साझा किए हैं उन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती देखते ही बन रही है| अभिनेत्री ने अपना यह अंदाज दिखा कर अपने तमाम चाहने वालों को खुश कर दिया है|

आपको बता दे मलाइका अरोड़ा तुर्की में अपने दोस्त प्रीता सुख्तंकर के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही है और सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस सुकून भरे पल बिताते हुए दिखाई दे रही है| मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री तुर्की में काफी अच्छा समय बिता रही है हालांकि मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों में कहीं भी उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर नजर नहीं आ रहे हैं |

इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा ने अपनी इन तस्वीरों को साझा कर अपने तमाम प्रशंसकों को यह सोचने पर भी मजबूर कर दिया है कि क्या मलाइका अरोड़ा ने शादी कर ली है..? क्या वह हनीमून पर गई है..? सोशल मीडिया पर इस तरह से मलाइका अरोड़ा के फैंस लगातार उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट करके सवाल पूछ रहे हैं और इन तस्वीरों पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं|

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को देख कर रहे हैं और इस कपल को लेकर ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि यह दोनों बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ऐसे में मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर इनके फैन्स काफी एक्साइटेड है

 

By Anisha