अपने बेहद हॉट और खूबसूरत लुक्स उसके साथ-साथ अपने बोल्ड अंदाज की वजह से अक्सर मीडिया और लाइमलाइट में रहने वाली बीते 90 के दशक की टॉप बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रही एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल है, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं अधिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों और सुर्खियों में बनी रहती हैं|

मलाइका अरोड़ा की बात करें तो, एक्ट्रेस की आज लोगों के बीच काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है और ऐसे में आज फैंस भी अपनी चहेती एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ी अपडेट्स को पाने में काफी दिलचस्पी रखते हैं, जिस कारण आज आए दिन मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया और इंटरनेट पर एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी रहती हैं|

अगर एक्ट्रेस की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो, आज यह बात तो हम सभी को पता है कि बीते कुछ समय से मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और उनके साथ एक्ट्रेस एक काफी सीरियस रिलेशनशिप में है|

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर ही एक दूसरे के साथ घूमते फिरते हुए, पार्टीज और इवेंट्स में शामिल होते हुए और कई बार एक साथ वेकेशंस इंजॉय करते हुए नजर आते हैं| और उसके साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए कई बार एक दूसरे के साथ फोटोस और वीडियोस पोस्ट करते हुए यह अपने फैंस को कपल गोल्स भी देते नजर आते हैं, जिस वजह से आज अक्सर कपल की शादी को लेकर भी चर्चाएं तेज रहती हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी सुर्खियों में नजर आ रही है क्योंकि अभी हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से शादी को लेकर अपने दिए गए जवाब में साफ तौर पर कह दिया है कि अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती हैं| पर, शादी करने के लिए सीधी तौर पर एक्ट्रेस ने अभी कुछ नहीं कहा है|

मीडिया से हुई बातचीत में मलाइका अरोड़ा ने अपने दिल की बात रखते हुए बताया कि पहले उन्होंने अभी शादी के बारे में कुछ नहीं सोचा था, और कई बार लोगों को ऐसा लगता है कि वह शादी के खिलाफ हो गई हैं, लेकिन उनके मुताबिक ऐसा कुछ नहीं है|

मलाइका ने इसके आगे बताया कि उन्हें शादी के बंधन पर आज भी पूरा भरोसा है और उनके लिए आज भी प्यार और हम सफल जैसे शब्दों के मायने बहुत अहम है| लेकिन, अभी वह इस सवाल का जवाब नहीं दे सकती कि वह दोबारा शादी कब करेंगी, क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि उन्हें जिंदगी के कुछ हिस्सों को सरप्राइस के तौर पर भी छोड़ना चाहिए, और हमेशा सिर्फ प्लान के साथ नहीं चलना चाहिए क्योंकि इससे उनका पूरा मजा खत्म हो जाता है| इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि आप कुछ मामलों में मुझे पुराने ख्यालातो वाली भी मान सकते हैं|

बताते चले, आज कई बार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को अपने इस रिलेशनशिप को लेकर काफी ट्रोल भी होना पड़ता है क्योंकि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की उम्र में तकरीबन 12 साल का अंतर है, और इतना ही नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा पहले से भी एक तलाकशुदा है, जिन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ बीते साल 2017 में शादी रचाई थी|

By Akash