बॉलीवुड की  बेहद ही पॉपुलर फिल्म राम तेरी गंगा मैली में बेहद ही बोल्ड सीन देने वाली खूबसूरत अदाकारा मंदाकिनी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है| अभिनेत्री मंदाकिनी फिल्म रामतेरी गंगा मैली से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था और इस फिल्म से मंदाकिनी को गजब की लोकप्रियता और पापुलैरिटी हासिल हुई थी| अभिनेत्री मंदाकिनी  अपने जमाने की सबसे बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थी और इनके साथ  काम करने के लिए हर कलाकार तैयार रहता था|

फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी ने इतनी बोल्ड सीन दिए थे जिसको लेकर वह काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई थी और वह अपनी इसी फिल्म के बदौलत रातों-रात स्टार बन गई थी| मंदाकिनी को आज भी लोग फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए जानते हैं | मंदाकिनी ने अपने फिल्मी करियर में बहुत ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है हालांकि अपनी एक ही  फिल्म से मंदाकिनी ने दर्शकों के दिलों पर जो छाप छोड़ी वह आज भी कायम है|

अभिनेत्री मंदाकिनी ने अपने फिल्मी करियर में कुल 48 फिल्मों में काम किया था और वही साल 1996 में मंदाकिनी ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया| मंदाकिनी को फिल्म इंडस्ट्री छोड़े काफी समय बीत चुका है और आज हम आपको अभिनेत्री मंदाकिनी के बारे में बताने जा रहे हैं आज मंदाकिनी कहां है और क्या करती हैं|

अभिनेत्री मंदाकिनी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद डॉक्टर कग्यूर टी रिनपोचे ठाकुर के साथ शादी रचाई थी और शादी के बाद मंदाकिनी ने अपना पूरा समय अपने घर परिवार को देने का फैसला किया आप इसी वजह से उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर को भी अलविदा कह दिया| मंदाकिनी शादी के बाद 2 बच्चों की मां बनी जिनमें से इनके बेटी का नाम इनाया ठाकुर है और बेटे का नाम रॉबिन है|मंदाकिनी के बेटे रॉबिन बेहद ही हैंडसम दिखाई देते है|

बात करें मंदाकिनी की बेटी की तो मंदाकिनी की बेटी इनाया खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को भी कड़ी टक्कर देती है और वही इनाया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है| इनाया की खूबसूरती के लाखो दीवाने हैं जोकि इन की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं|

बता दे इनाया को खूबसूरती उनकी मां मंदाकिनी से ही मिली है और इस वजह से इनाया दिखने में बला की खूबसूरत नजर आती है| मंदाकिनी की बेटी रॉबिन भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और वही सोशल मीडिया पर अक्सर हीरोइन की तस्वीरें वायरल होती रहती है| बता दे मंदाकिनी के दोनों बच्चे अभी तक फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखे हैं परंतु इसके बावजूद भी काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं|

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंदाकिनी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती है और वह अपने हसबैंड के साथ मिलकर तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाती है| इस सेंटर में मंदाकिनी बच्चों को योगा ट्रेनिंग देती है और वही सोशल मीडिया पर भी मंदाकिनी काफी सक्रिय पाई जाती है| बता दे मंदाकिनी को फिल्मी पर्दे पर आज से 20 साल पहले देखा गया था और अभी तक मंदाकिनी नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में कमबैक नहीं किया है और इनका कोई अपकमिंग प्रोजेक्ट भी नहीं है |

खबरों के मुताबिक मंदाकिनी को टीवी सीरियल छोटी सरदारनी में काम करने के लिए ऑफर आया था परंतु मंदाकिनी ने इसके लिए मना कर दिया था और आखरी बार मंदाकिनी को साल 2002 में फिल्म अमर प्रेम में देखा गया था और इसके बाद से ही मंदाकिनी फिल्मी दुनिया से दूर है|

By Anisha