भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी के यहां खुशियों ने दस्तक दी है दरअसल मनोज तिवारी को तीसरी बार पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है| मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि ने अपनी जिंदगी में एक नन्ही परी का स्वागत किया है और वही पिता बनने के बाद मनोज तिवारी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके अपने तमाम प्रशंसकों को अपने पिता बनने की खुशखबरी शेयर की है| मनोज तिवारी ने अपने इस ट्वीट में अपनी पत्नी के साथ हॉस्पिटल से तस्वीर शेयर किया है और मनोज तिवारी का यह ट्वीट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और वही अभिनेता को उनके लाखों करोड़ों फैंस और सेलिब्रिटीज ढेरों बधाइयां दे रहे हैं|

मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है कि,” बहुत ही हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है| आज घर में एक प्यारी सी बिटिया का जन्म हुआ है उसमें आप सभी का आशीर्वाद बना रहे |सुरभि मनोज- तिवारी| मनोज तिवारी ने जो तस्वीर शेयर किया है उसने अभिनेता और उनकी पत्नी सुरभि के चेहरे पर माता पिता बनने की खुशी साफ तौर पर नजर आ रही है और इन दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखकर ऐसा लग रहा है कि अपने घर में इस नन्ही परी का वेलकम करने के बाद यह दोनों कितनी खुश है|

अभिनेता मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं और इसके पहले मनोज तिवारी की दो और बेटियां है| मनोज तिवारी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन्होंने अपनी जिंदगी में दो शादी रचाई है जिसमें से पहले शादी मनोज तिवारी ने रानी तिवारी से की थी परंतु इन दोनों का रिश्ता लंबा टिक नहीं पाया और कुछ समय के बाद ही दोनों का तलाक हो गया था| मनोज तिवारी और रानी की एक बेटी भी है जिसका नाम इन्होंने रीति तिवारी रखा है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)


वही रानी तिवारी से तलाक लेने के बाद मनोज तिवारी के जिंदगी में एक बार फिर से प्यार की एंट्री हुई और उन्होंने साल 2020 में सुरभि के साथ दूसरी शादी रचा ली| वही शादी से मनोज तिवारी और सुरभि की एक बेटी हुई जिसका नाम इन्होंने सान्विका रखा है| वही अब मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी को दूसरी बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है और यह कपल एक बार फिर से अपनी जिंदगी में एक बेटी का स्वागत किया है| मनोज तिवारी ने अपनी बेटी को सरस्वती का रूप बताया है और वह अपनी बेटी के जन्म से बहुत ज्यादा खुश है|

गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने हाल ही में बीते 21 नवंबर 2022 को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के बेबी शावर फंक्शन की तस्वीरें साझा करते हुए अपने तीसरी बार पिता बनने का ऐलान किया था | सुरभि तिवारी के बेबी शावर फंक्शन की जो तस्वीरें सामने आई थी उसमें लाल रंग के लहंगे में सजी सुरभि बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी और वही मनोज तिवारी पेस्टल पिंक कलर की शेरवानी में खूब जच रहे थे| वही अब मनोज तिवारी और सुरभि दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं और यह कपल बहुत खुश है

By Anisha