भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं| वही मनोज तिवारी एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं दरअसल मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं जिसकी जानकारी खुद मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पत्नी सुरभि तिवारी की बेबी शावर फंक्शन की तस्वीरें साझा कर लोगों को दी है|

बता दे मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी प्रेग्नेंट है और बहुत जल्द ही मनोज तिवारी के घर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है| वही दो बेटियों के पिता मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बनने वाले हैं और हाल ही में मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के लिए गोद भराई रस्म का आयोजन किया था जिसका वीडियो मनोज तिवारी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है| इस वीडियो में मनोज तिवारी अपनी पत्नी सुरभि तिवारी और बेटी के साथ नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी की पत्नी की गोद भराई रस्म का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)


मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के बेबी शावर फंक्शन का वीडियो अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,” कुछ खुशियों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.. केवल महसूस कर सकते हैं..”| सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी का यह वीडियो जैसे ही सामने आया वैसे ही वायरल हो गया है और इस वीडियो को देखने के बाद मनोज तिवारी के फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं और वही मनोज तिवारी दी अपनी तीसरी बार पिता बनने की खुशखबरी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं|

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि का बेबी शावर फंक्शन कितना धूमधाम से संपन्न हुआ है और इस फंक्शन में कई जानी-मानी दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत किया| मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी रेड कलर का लहंगा पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आई और इस वीडियो में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है| मनोज तिवारी के लुक की बात करें तो इस दौरान मनोज तिवारी पेस्टल पिंक कलर की शेरवानी पहने परफेक्ट नजर आ रहे थे और वही उनकी बेटी सान्विका भी अपने माता पिता के साथ गोद में हंसती खिलखिलाती हुई नजर आ रही है|

गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी के साथ दूसरी शादी रचाई है और इसके पहले मनोज तिवारी की शादी रानी तिवारी से हुई थी और इस शादी से मनोज तिवारी की एक बेटी है जिसका नाम रीति तिवारी है| हालांकि मनोज तिवारी और रानी तिवारी का अब तलाक हो चुका है और पहली शादी टूटने के बाद मनोज तिवारी ने दूसरी शादी सुरभि तिवारी के साथ साल 2020 में रचाई थी और इस शादी से मनोज तिवारी की एक बेटी हुई| वही मनोज तिवारी और सुरभि एक बार फिर से माता-पिता बनने जा रहे हैं और मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं और वही सुरभि दूसरी बार मां बनेंगी|

By Anisha