स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हुए सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ से आज घर-घर में लाखों दर्शकों के बीच खुद की एक खास पहचान बना चुकी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी दहिया आज टीवी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हो चुके हैं, और अगर आज के कहे तो कई सीरियल्स के साथ-साथ उन्हें फिल्मों के भी ऑफर से मिलने लगे हैं| पर, काफी कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी की एक बहन भी है, जो उन्हीं की तरह एक्टिंग की दुनिया का हिस्सा है और इससे भी खास बात यह है कि वह दिव्यंका त्रिपाठी की तरह छोटे पर्दे पर नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं, लेकिन उम्र के मामले में वो अभी दिव्यंका त्रिपाठी से छोटी हैं|

एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी की बहन का नाम कनिका तिवारी है, जिन्होंने महज 16 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था और उन्हें भी सबसे पहली फिल्म में ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता रितिक रोशन के साथ नजर आने का मौका मिला था|

आपको बता दें, रितिक रोशन के साथ बीते साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म अग्निपथ में कनिका तिवारी अभिनेता की बहन के किरदार को निभाते हुए नजर आई थी, जिसमें उन्होंने अपने खूबसूरत लुक और अपनी मासूमियत भरी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों दिलों को जीत लिया था और उनके निभाए गए किरदार की दर्शकों द्वारा खूब सराहना भी की गई थी| इस फिल्म के अलावा वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, जिसमे आवि कुमार और रंगन स्टाइल जैसी कुछ फिल्मों के नाम शामिल हैं|

कनिका तिवारी को आखरी बार पर्दे पर देखा गया था, जिसके बाद से अभी वह अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रहे हैं और आने वाले दिनों में अगर उनकी मर्जी होती है तो वह फिल्मों में नजर आ सकती हैं| हालांकि, कनिका तिवारी आज सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए देखा जाता है|

अगर लुक्स की बात करें तो, इस मामले में आज कनिका तिवारी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर अपनी शेयर की गई पोस्ट्स में भी उन्हें बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अवतार में देखा जाता है, और इसी वजह से सोशल मीडिया पर आज उनकी फैन फॉलोइंग भी मौजूद है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, दिव्यंका त्रिपाठी की बहन कनिका तिवारी का जन्म मध्यप्रदेश के भोपाल में हुआ था और इसके बाद उनकी शुरुआती पढ़ाई भी वहीं पर हुई है| कनिका तिवारी अपने बचपन के दिनों से ही एक्टिंग की काफी शौकीन थी और फिल्मों में अभिनय करने का उनका सपना था|

ऐसे में अपने इसी सपने को पूरा करने की ख्वाहिश लिए उन्होंने मुंबई का रुख किया, जिसके बाद उन्हें पता चला कि एक्टिंग की दुनिया में अपना कैरियर बनाना कितना मुश्किल है, क्योंकि मुंबई पहुंचने के बाद फिल्म अग्निपथ के ऑडिशन के लिए लगभग 600 प्रतियोगियों के बीच उन्होंने खुद को खड़ा देखा था|

By Akash