कई एक से बढ़कर एक शानदार और बेहतरीन पंजाबी गानों के साथ साथ बॉलीवुड के गानों में भी अपनी आवाज दे चुके बेहद लोकप्रिय और मशहूर प्लेबैक सिंगर मीका सिंह सिर्फ अपनी आवाज के दम पर सफलता का वो मुकाम हासिल कर चुके हैं कि आज उनके पास गजब की दौलत और शौहरत मौजूद है और सफलता के मामले में आज वो कई फिल्मी दुनिया के अभिनेताओं को भी टक्कर देते हुए नजर आते हैं|

आज मीका सिंह की लाखों फैंस के बीच काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है, और इसी वजह से आज मैं अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर खबरों-सुर्खियों में देखा जाता है, और उनसे जुड़ी अपडेट को हासिल करने के लिए आज उनके फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं, जिन्हें कई बार वह सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए नजर आते हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से मीका सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर करते हुए एक बड़ी अपडेट शेयर की है, जिस वजह से अब अपने फैंस के बीच में चर्चाओं का विषय बने हुए हैं| दरअसल, मीका सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक लेक में बोट चलाते हुए इंजॉय करते नजर आ रहे हैं|


सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है-’ पॉप सिंगर मीका सिंह अबे प्राइवेट आईलैंड के मालिक बन गए हैं, और उनके छोटे से पैराडाइस में आपका स्वागत है| इसके आगे ऐसा लिखा है कि मीका सिंह ऐसा करते हुए 1 बोट, 10 घोड़े, 1 लेक और खुद का प्राइवेट आईलैंड खरीदने वाले पहले भारतीय सिंगर भी बन चुके हैं, और इसी वजह से उन्हें रियल किंग कहा जाता है|

ऐसे में अब मीका सिंह का यह वीडियो उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है, जिस पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं| इसके साथ-साथ फैंस मीका सिंह की खूब तारीफें करते हुए और उन्हें इस बड़ी उपलब्धि पर ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देते भी नजर आ रहे हैं|

आपको बता दें, इससे पहले मीका सिंह को अभी कुछ वक्त पहले अपने स्वयंवर के शो की वजह से काफी खबरों और सुर्खियों में देखा गया था| मीका सिंह के इस शो का नाम ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ जो कि बीते वक्त में फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा था और इसे भी दर्शकों का काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिला था|

अंत में अगर मिका सिंह के कैरियर की बात करें तो, सिर्फ 21 कई साल की उम्र में उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत की थी, और सबसे पहली बार उनकी सोलो एल्बम ‘बारिश में लग गई आग’ लॉन्च हुई थी, जो रिलीज के बाद ही सुपरहिट हो गई और इसके बाद मीका सिंह ने दोबारा अपने कैरियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, और कई एक से बढ़कर एक शानदार और सक्सेसफुल गानों में अपनी आवाज देते हुए आज टॉप पंजाबी सिंगर्स में शामिल हो चुके हैं

By Anisha