बीते 14 मई के दिन विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम कर भारत का गौरव बढाने वाली मानुषी चिल्लर नें अपना 24 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया| बता दें के मानुषी नें सिर्फ 20 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड के खिताब को हासिल किया था| बता दें के इनसे पहले प्रियंका नें आखिरी बार इस खिताब को हासिल किया था और उसके 17 सालों बार मानुषी नें दोबारा से यह गौरव देश के नाम किया|

मानुषी चिल्लर की बात करें तो ये आने वाले वक्त में फ़िल्मी दुनिया में भी कदम रखने वाली है| जानकारी के लिए बता दें के मानुषी अपनी अपकमिंग फिल्म में अक्षय कुमार से साथ ये नजर आने वाली है|

और ऐसे में इनके जन्मदिन के इस ख़ास अवसर पर हम आपको इनकी और इनके परिवार की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं| मानुषी की बात करें तो हरियाणा नें जन्मी मानुषी मूल रूप से बहादुरगढ़ के बामनौली गांव से ताल्लुख रखती है|

इनके पिता का नाम मित्र बासु चिल्लर है जो के एक साइंटिस्ट है और इनकी माँ की कहें तो उनका नाम नीलम छिल्लर जो के एक प्रोफेसर हैं| इनके साथ परिवार में इनकी एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई भी जय जिनके नाम देवांगना छिल्लर और दलमित्र छिल्लर है।

अभी हाल ही में साल 2019 में मानुषी की बहन की शादी हुई थी जिसमे इन्हें फैमली के साथ देखा गया था| बात करें अगर मानुषी की एजुकेशन की तो मॉडलिंग की शुरूआत इन्होने हरियाणा से ही की थी और इससे साथ ही भगत फूलसिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, सोनीपत से ये अपनी एमबीबीएस भी कर रही है| और अपनी इसी पढाई के तीसरे साल में इन्हें मिस वर्ल्ड क खिताब हासिल हुआ था|

बता दें के मिस वर्ल्ड बनने के बाद इन्होने पढ़ाई से एक साल के लिए गैप भी ले लिया था जिसके चलते अब ये अपनी मेडिकल की पढाई पूरी कर रही है| क्योंकि बीते दो सालों से ये मुंबई में थी| मानुषी आज मुंबई के पॉश एरिया में रहती है और सोशल मीडिया से लेकर असल जिंदगी तक आज इनके लाखों फैन्स मौजूद है| जाकारी के लिए बता दें के मानुषी को मॉडलिंग के साथ साथ पेंटिंग का भी काफी अधिक शौक है|

साथ ही मानुषी की हाबिज में गार्डनिंग भी है और इसीलिए अपने घर में ये हरियाली का भी ख़ास ख्याल रखती हैं| इसके अलावा मानुषी को बुक्स पढना भी पसंद है जिसके लिए घर में इन्होने एक पर्सनल लाइब्रेरी भी बनवा रखी है|

मानुषी चिल्लर को लेकर अभी कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें भी आई थी के जल्द ही ये विक्की कौशल संग एक फिल्म में नजर आने वाली है जिसके लिए इनके फैन्स काफी एक्साइटेड थे| हालाँकि अब ये देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है के लुक्स के दम पर इतनी सुर्खियाँ बटोरने वाली मानुषी क्या एक्टिंग की दुनिया में भी अपना रुतबा कायम रख पाएंगी|

हालाँकि अभी के लिए मानुषी काफी सैटीसफाईड है और अपनी पढाई के बाद ही वो किसी अन्य यास्ते पर चलने वाली है| हालाँकि इनकी आने वाली फिल्म को लेकर फैन्स में काफी क्रेज़ है|

By Akash