भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमारे देश के कुछ बेहद मशहूर और दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं, जिन्होंने अपने दमदार खेल प्रदर्शन से लाखों फैंस के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और इसी वजह से आज इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं| और इसी वजह से महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने फैंस के बीच में किसी ना किसी वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं|

महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो, 7 जुलाई, 1981 को उनका जन्म हुआ था और ऐसे में आने वाली 7 जुलाई, 2022 की तारीख को उनकी उम्र पूरे 41 साल होने वाली है| ऐसे में धोनी के फैन्स आने वाले दिनों में उनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

वहीं दूसरी तरफ, अगर प्राप्त जानकारियों की माने तो ऐसा बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी इस साल इंग्लैंड में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं, और ऐसे में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पहले से ही इंग्लैंड पहुंच भी चुके हैं| इस बात की जानकारी खुद धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर उन्हीं की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दी हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि जो निबंधन पहुंच चुके हैं| और वहां पर इस समय वह अपना वेकेशन इंजॉय करने के साथ-साथ अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट करने वाले हैं|

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों की बात करें तो, इनमें एक तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी नीली कलर की टीशर्ट के ऊपर ब्लैक कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट्स में नजर आ रहे हैं| और इसके अलावा एक और तस्वीर में धोनी वाइट कलर की टी-शर्ट और ब्लैक जींस में नजर आ रहे हैं| इन सभी तस्वीरों में महेंद्र सिंह धोनी बेहद स्मार्ट और हैंडसम अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद क्रिकेटर के लुक्स की भी जमकर तारीफ हो रही है|

आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी आज कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज में शामिल हैं, जिनके फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ में भी काफी ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं, और इसी वजह से अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी किसी भी खबर की वजह से यह अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं|

इसके अलावा आज महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, और उन्हें अक्सर धोनी और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करते हुए देखा जाता है|

इस सब के अलावा अगर कैरियर की बात करें तो, महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं| पर, भारत में होने वाली पूरे विश्व की सबसे बड़ी T20 लीग आईपीएल में धोनी अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आते हैं, जिसे अपनी कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी ने बीते कई सालों में आईपीएल विजेता भी बनाया है| हालांकि, इस साल महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेटर रविंद्र जडेजा को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारियों को सौंप दिया था, पर बाद में वो दोबारा टीम की कप्तानी संभालते हुए नजर आए|

By Akash