क्रिकेट की दुनिया में अपने दमदार खेल प्रदर्शन और कप्तानी से गजब की सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुके हमारी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही बीते काफी समय पहले सन्यास ले चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी आज धोनी की लोकप्रियता पर इसका कोई अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है, जिस वजह से आज महेंद्र सिंह धोनी अक्सर ही किसी न किसी कारण खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं|

महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो, लोगों के बीच आज उनकी काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है और खास तौर पर अगर क्रिकेट फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता की बात करें तो, ऐसे शब्दों में बयां करना भी मुश्किल है| ऐसे में हमारी आज की यह पोस्ट भी महेंद्र सिंह धोनी से ही जुड़ी हुई है, जिसमें हम उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने जा रहे हैं और इसके साथ-साथ आपको महेंद्र सिंह धोनी की लव स्टोरी से भी रूबरू कराने जा रहे हैं…

अगर वर्तमान समय की बात करें तो, आज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं| पर, अपनी आपकी इस पोस्ट के जरिए हम आपको महेंद्र सिंह धोनी की लव स्टोरी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो वाकई बेहद दिलचस्प होने के साथ-साथ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है…

बात उन दिनों की है जब महेंद्र सिंह धोनी अपने कैरियर के शुरुआत कर रहे थे और उसी दौरान एक जर्नी में प्रियंका झा के साथ उनकी मुलाकात हुई थी| हालांकि, उन दिनों महेंद्र सिंह धोनी का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ा था, पर धोनी के लिए प्रियंका झा ही उनकी जिंदगी का पहला प्यार थी, जिनके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहते थे|

वहीं दूसरी तरफ, प्रियंका का प्यार भी कम नहीं था और दोनों एक दूसरे के साथ शादी करके एक साथ जिंदगी गुजारना चाहते थे, लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था, और वैसा ही हुआ, जब एक कार एक्सीडेंट के दौरान प्रियंका झा हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गई|

प्रियंका के जाने के बाद एक समय के लिए धोनी बिल्कुल बिखर से गए थे, लेकिन इसी सबके बीच उनके जिंदगी में साक्षी आई, जिनके साथ कुछ समय तक रिलेशनशिप के बाद साल 2010 में धोनी ने शादी की| अपनी शादी के लगभग 5 साल बाद साल 2015 में महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी ने एक बेटी का स्वागत किया, जो अब 8 साल की हो चुकी हैं और अभी हाल ही में बीती 6 फरवरी की तारीख को कपल ने अपनी बेटी का 8वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है|

आज महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी दोनों ही सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और उनकी जोड़ी आज लाखों फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में शामिल है, जिस वजह से आज अक्सर ही दोनों सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अपने चाहने वालों के बीच एक ट्रेंडिंग टॉपिक बने रहते हैं| महेंद्र सिंह धोनी अपनी पूरी फैमिली के साथ अक्सर ही घूमते फिरते हुए और क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी नजर आते हैं, और इस सब की अपडेट सोशल मीडिया के जरिए धोनी अपने फैंस के साथ भी जरूर शेयर करते हैं|

By Akash