हमारी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपनी कप्तानी के लिए ही नहीं बल्कि अपने शानदार खेल प्रदर्शन और विकेटकीपिंग के लिए भी जाने जाते हैं| महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो आज उन्होंने अपने के शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर लाखों दिलों में अपनी एक अहम पहचान बनाई है और धोनी आज देश के अनगिनत क्रिकेट लवर्स के दिलों पर भी राज करते हैं|

पर अब अपने शानदार खेल प्रदर्शन से लाखों दिलों को जीतने वाले दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं, और ऐसे में इस खबर को लेकर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों काफी अधिक खबरों और खिड़कियों में छाए हुए हैं|

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी आने वाले दिनों में ग्राफिक नोवल अथर्व में नजर आने की तैयारियां कर रहे थे और ऐसे में धोनी के लाखों फैंस उन्हें एक्टिंग करता हुआ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसका पहला लुक बीते बुधवार के दिन एक वीडियो क्लिप के जरिए सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से वायरल हो रहा है|

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो की बात करें तो, इसमें धोनी ग्राफिक नोवल के एक एनिमेटेड पोस्टर में नजर आ रहे हैं, जिसमें फैंस उनके इस बदले हुए अवतार को देखकर ना केवल काफी आश्चर्यचकित नजर आ रहे हैं, बल्कि इसके साथ साथ अब फैंस के अंदर उत्साह और अधिक बढ़ गया है| ग्राफिक नोवल अथर्व- द ओरिजिन, रमेश थलीमनी की एक कहानी पर आधारित है, जिसे ध्वनि एंटरटेनमेंट द्वारा सपोर्ट किया गया है|

इस फर्स्ट लुक की क्लिप में महेंद्र सिंह धोनी एक एनिमेटेड अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्हें युद्ध के मैदान में प्रस्तुत किया गया है| और वह दानवों की एक सेना के खिलाफ लड़ते हुए नजर आ रहे हैं| एक बेहद ही विकराल रूप और बड़े-बड़े बालों के साथ महेंद्र सिंह धोनी इस किरदार को निभाते हुए बेहद ही दमदार अंदाज में नजर आए हैं और इसी वजह से अब धोनी के फैंस बेसब्री से उनके इस अपकमिंग प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं|

जानकारी के लिए बता दें, बीते साल 2020 में ही इस नए युग के ग्राफिक उपन्यास की घोषणा की गई थी, जो कि एक अप्रकाशित पुस्तक के रूप में होगा, जिसे एक नवोदित लेखक द्वारा लिखा गया है| धोनी एंटरटेनमेंट की प्रबंध निर्देशक और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इस सीरीज के निर्माण के बारे में बात की थी, और अपनी बातचीत के दौरान साक्षी ने इसे एक बेहद ही रोमांचक और बेहतरीन सीरीज बताया था|

साक्षी ने आगे यह भी बताया था कि या उपन्यास एक पौराणिक कथा पर आधारित है जो विज्ञान से भी जुड़ा हुआ है| इसमें एक रहस्यमई अघोरी की यात्रा की पड़ताल की गई है| जिसे एक ऐसी जगह पर कैद किया गया जो कि पूरी तरह से तकनीक से लैस है| उनके मुताबिक इस अघोरी द्वारा बताए गए रहस्य मौजूदा विश्वासों, प्राचीन मिथकों और भावी पाठ्यक्रम को बदलने में अहम योगदान निभा सकते हैं|

By Anisha