रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी आज हमारे भारत के कुछ सबसे मशहूर और सफल उद्योगपतियों की सूची में काफी ऊपर नजर आते हैं, जिन्होंने बिजनेस के दम पर आज गजब की दौलत और शोहरत हासिल की है और आज मुकेश अंबानी की लोकप्रियता कई फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति की दुनिया से जुड़े नामी चेहरों के बराबर है| यही वजह है कि आज मुकेश अंबानी के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्य भी अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं और आज अंबानी परिवार से जुड़ी जानकारियों में भी लोग काफी दिलचस्पी रखते हैं|

वर्तमान समय में मुकेश अम्बानी अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में अपने बेहद शानदार और लग्जरी आशियाने एंटीलिया में रहते है और उनके साथ साथ उनके परिवार के सदस्य भी आज अपने महंगे शौकों के लिए जाने जाते हैं| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको अंबानी परिवार से जुड़ी एक ऐसी ही बेहद दिलचस्प जानकारी देने जा रहे हैं, जिस बारे में आपको शायद ही जानकारी होगी|

दरअसल, आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर देश के सबसे अमीर और रईस बिजनेसमैन्स में शामिल कैसे मानी अपने यहां पर काम करने वाले लोगों को कितनी सैलरी देते हैं और इसके अलावा जो कुक अंबानी परिवार के लोगों के लिए खाना बनाता है, उसे कितनी सैलरी और क्या सुविधाएं दी जाती हैं…

प्राप्त जानकारियों की माने तो, मुकेश अंबानी अपने यहां पर काम करने वाले सभी लोगो को कई सारी सुविधाएं देते हैं और उसी के साथ साथ में अच्छी खासी सैलरी भी देते है| यह बात जानकर आपको शायद थोड़ी हैरानी होगी, लेकिन मुकेश अंबानी के यहां पर काम करने वाले लोगों को इतनी सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं, जिसमे इंश्योरेंस बीमा से लेकर उनके बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च भी शामिल है| इतनी किसी इंसान को एक प्रोफेशनल डिग्री हासिल करने के बाद नौकरी करने पर मिलती हैं|

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, जो कुक अंबानी परिवार के लिए खाना बनाता है, उसे हर महीने 2 लाख रुपए सैलरी मिलती है और इसके अलावा उसे सभी तरह की सुविधाएं भी दी जाती हैं| आपको शायद यह बात पता होगी, पर मुकेश अंबानी के घर पर काम करने वाले कुक के बच्चे विदेश में पढ़ते हैं|

यहां पर ध्यान देने वाली बात यह भी है कि मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार शाकाहारी भोजन करता है, और ऐसे मेरे साधारण हो इनको बनाने में अधिक मेहनत भी नहीं रहती है| हालाँकि, इस खाने को बनाने में उसे कई चीजों और सभी की पसंद-नापसंद का ध्यान जरूर रखना होता है|

पर आपको बता दें, मुकेश अंबानी के यहां पर नौकरी पाना इतना भी आसान नहीं है, क्योंकि उनके यहां पर सिर्फ ड्राइवर बनने के लिए भी बहुत सारे टेस्ट पास करने होते हैं, जिसके बाद वह जॉब के लिए क्वालीफाई करता है| इसके अलावा अगर कोई मुकेश अंबानी के घर पर किसी और जॉब के लिए भी अप्लाई करता है तो उसके लिए भी उसके क्वालिफिकेशन चेक की जाती है, और इसके बाद टेस्ट पास करने पर उसे काम पर रखा जाता है|

 

By Anisha