रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी आज हमारे देश के कुछ सबसे अमीर और प्रतिष्ठित उद्योग पतियों की सूची में सबसे ऊपर नजर आते हैं, जिस वजह से आज मुकेश अंबानी के साथ-साथ उनका पूरा परिवार भी किसी सेलिब्रिटी जैसी लोकप्रियता रखता है| ऐसे में आज अंबानी परिवार के कई सदस्य आए दिन मीडिया और लाइमलाइट में बने रहते हैं और लोग भी इनकी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स को पाने में काफी दिलचस्पी रखते हैं|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपके साथ एक ऐसी ही बड़ी खुशखबरी आपके साथ साझा करने जा रहे हैं, जो इन दिनों काफी खबरों और सुर्खियों में छाई हुई है और इसके साथ-साथ अंबानी परिवार के सदस्यों के बीच भी इन दिनों काफी खुशियों का माहौल है|

दरअसल, मुकेश अंबानी के बेटे अकाश अंबानी और बहू श्लोका अंबानी ने अभी बीते कुछ दिनों पहले ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है, जिसके बाद पूरा अंबानी परिवार अब कपल के दूसरे बार पैरंट्स बनने की खुशी में डूबा हुआ है| प्राप्त जानकारियों के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी ने एक बेटी को जन्म दिया है, और दूसरी बार पेरेंट्स बन जाने के बाद अब दोनों काफी खुश और एक्साईटेड हैं|

आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की बात करें तो, बेटी के पैरंट्स बनने से पहले दोनों ने बीते साल 2020 में 10 दिसंबर की तारीख को एक बेटे का भी स्वागत किया था, जो फिलहाल 2 साल के हो चुके हैं| बेटी के जन्म के बाद अब न केवल आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की एक क्यूट सी फैमिली पूरी हो चुकी है बल्कि इसके साथ-साथ कपल के बेटे पृथ्वी अंबानी को एक बहन भी मिल चुकी है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी ने बीते साल 2019 में एक दूसरे से शादी रचाई थी और अपनी शादी के एक साल बाद ही साल 2020 में दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, और अब साल 2023 में दोनों अपने दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बन चुके हैं|

आपको बताते चलें, आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी से पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने भी अभी हाल ही में बीते साल 2022 में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, जिनमें उनकी एक बेटी और एक बेटा शामिल है| मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी बीते साल 2018 में आनंद पिरामल के साथ शादी के बंधन में बंधी थी, जो कि पिरामल ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में खुद की पहचान रखते हैं|

दूसरी तरफ अगर मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की बात करें तो, अभी हाल ही में बीते कुछ वक्त पहले उन्होंने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ सगाई की थी, और आने वाले दिनों में जल्दी अनंत अंबानी अपनी लेडी लव राधिका के साथ शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं|

ऐसे में अम्बानी परिवार के लिए यह कहना भी गलत नहीं होगा कि मुकेश अंबानी के परिवार में बीते कुछ समय से लगातार काफी खुशियों का माहौल है|

By Akash