बीते शनिवार के दिन देर रात 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट का रिजल्ट घोषित किया गया, जिसमें राजस्थान के कोटा से ताल्लुक रखने वाली नंदिनी गुप्ता को मिस इंडिया 2023 का टाइटल हासिल हुआ और गुजरे साल 2022 की मिस इंडिया की विनर सिनी शेट्टी ने उन्हें मिस इंडिया का ताज पहनाया| इसके बाद अब आने वाले वक्त में नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम नंदिनी गुप्ता के बारे में ही बात करने जा रहे हैं और आपके साथ उनसे जुड़ी कुछ अहम और दिलचस्प जानकारियां साझा करने जा रहे हैं, जिनसे आप यकीनन मिस इंडिया 2023 नंदनी गुप्ता को थोड़ा और करीब से जान सकते हैं…

सबसे पहले अगर नंदिनी गुप्ता की जिंदगी के शुरुआती तौर पर नजर डालें तो, उनके लिए मिस इंडिया जैसे नामी और प्रतिष्ठित टाइटल को अपने नाम करना कभी भी इतना आसान नहीं था, लेकिन अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर उन्होंने अपने जिंदगी में सफलता के इस मुकाम को हासिल किया और आज वह लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं…

 

नंदनी ने खुद को ब्यूटी विथ ब्रेन भी साबित किया दरअसल जब  सवाल-जवाब की बारी आई, तो उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें ऑप्शन दिया जाए, तो वह क्या बदलना चाहेंगी- दुनिया को या खुद को।  नंदिनी ने इस सवाल का जवाब देकर सभी का दिल जीत लिया दरअसल उन्होंने कहा कि यदि उन्हें ऑप्शन मिलेगा तो वह खुद को बदलना चाहेंगे क्योंकि यदि आपके पास खुद को बदलने की पावर है तो आप दुनिया को बदल सकते हैं|

अगर वर्तमान समय की बात करें तो, नंदिनी गुप्ता की उम्र अभी सिर्फ 19 साल है और इतनी छोटी सी उम्र में उन्होंने सफलता का यह मुकाम हासिल कर लिया है| नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा शहर की पुरानी सब्जी मंडी की रहने वाली हैं, जिनके पिता का नाम सुमित गुप्ता है और पैसे से वो एक किसान हैं| नंदिनी गुप्ता के पिता सुमित सांगोद के पास भांडाहेडा में किसानी करते हैं और वहीं दूसरी तरफ उनकी मां महज़ एक हाउसवाइफ हैं|

ऐसे में इससे काफी आसानी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि नंदनी काफी साधारण से परिवार से ताल्लुक रखती हैं, पर उन्होंने सपने जरूर काफी बड़े देखें और आज अपने इन्हीं सपनों को पूरा करते-करते नंदिनी काफी आगे आ चुकी हैं|

कुछ वक्त पहले ही नंदिनी गुप्ता के पिता सुमित भी एक इंटरव्यू में नजर आए थे, जहां पर मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मिस इंडिया बनने का हमेशा से ख्वाब देखती थी और सिर्फ 4 साल की उम्र में ही वह कैटवॉक करने लग गई थी| नंदिनी के पिता ने बताया कि जब 9वीं कक्षा में थी, तभी उन्होंने मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाने की इच्छा जताई थी|

नंदिनी के पिता ने बताया कि जब हम की बेटी ने मॉडलिंग के क्षेत्र में जाने की इच्छा जताई, तो परिवार द्वारा उन्हें प्रोत्साहन ही मिला और किसी ने उन्हें इसके लिए रोका नहीं| घर पर भी वह इसके लिए प्रेक्टिस किया करती थी| उन्होंने मिस राजस्थान के लिए पार्टिसिपेट किया, जिसमें वो 11 फरवरी को मिस राजस्थान के टाइटल की विजेता बनी|


आखिर में अगर नंदिनी की एजुकेशन की बात करें तो, उन्होंने कोटा के माला रोड स्थित सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है और इसके बाद बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए वह मुंबई गई, जहां अभी उनका सेकंड ईयर चल रहा है|

By Akash