70 और 80 के दशक की बेहद खूबसूरत और मशहूर अदाकारा नीतू कपूर के लिए 8 जुलाई 2022 का दिन बेहद खास था दरअसल इस दिन नीतू कपूर 64 साल की हो गई है और उन्होंने अपनी फैमिली के साथ लंदन में बेहद ही धूमधाम से अपना 64 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| नीतू कपूर की जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी अब सामने आ चुकी है जो कि इन दिनों जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है|

बता दे नीतू कपूर ने अपने पूरे कपूर परिवार के साथ बेहद ही शानदार अंदाज में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी मां के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियोस शेयर किया है| इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने अपनी मां को जन्मदिन की भी बधाइयां दी है|

कपूर परिवार संग नीतू का लंच

नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की जो तस्वीरें सामने आई हैं उन तस्वीरों में नीतू कपूर करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, रीमा जैन और तैमूर अली खान समेत कपूर परिवार के कई सदस्यों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही है| इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में नीतू कपूर के बर्थडे केक की बेहतरीन झलक भी देखने को मिल रही है |

वही नीतू कपूर अपने बर्थडे केक को देखते हुए क्यूट सी स्माइल देते हुए बेहद हसीन दिख रही है |इन तस्वीरों में नीतू कपूर समेत परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश नजर आ रहे हैं और नीतू कपूर के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तमाम तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर छाई हुई है|

नीतू कपूर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और उन्होंने भी अपने बर्थडे के खास मौके पर अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है| इस तस्वीर में नीतू कपूर अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ किसी रेस्टोरेंट के बाहर बेहद शानदार अंदाज में पोज देती हुई दिखाई दे रही है| इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि नीतू कपूर ने अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान अपने पूरे परिवार के साथ लंच एंजॉय किया है| उन्होंने अपने इस परफेक्ट फैमिली फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,” फैमिली के साथ बर्थडे लंच..”|

करीना ने शेयर किया फोटो

नीतू कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीतू कपूर के जन्मदिन सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की है और करीना ने नीतू कपूर को बर्थडे विश करते हुए लिखा है कि, ‘जन्मदिन पर चाइनीज लंच जरूरी है.’ | सामने आई तस्वीरों में नीतू कपूर और कपूर परिवार के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं हालांकि इन तमाम तस्वीरों में नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर और बहु आलिया भट्ट नजर नहीं आ रही है और ऐसे में परिवार वाले इन दोनों को काफी मिस भी कर रहे हैं|

वही नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में भले ही आलिया और रणबीर शामिल नहीं हुए थे परंतु उन्होंने अपनी मां के लिए एक प्यारा सा सरप्राइस गिफ्ट भेजा था और नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर आलिया और रणबीर के तरफ से मिले गिफ्ट की झलक दिखाते हुए दोनों का धन्यवाद किया है| आपको बता दें इन दिनों आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही है और और उनके पति रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में व्यस्त है|

By Anisha