अपने जमाने के दिग्गज बॉलीवुड अभिनेताओं में शामिल रहे एक्टर ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी कैरियर में ना केवल एक से बढ़कर एक हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया बल्कि इसके साथ साथ ऋषि कपूर ने अपनी इन्हीं फिल्मों के दम पर लाखों फैंस के दिलों में खुद की एक खास पहचान भी बनाई है, और इसी वजह से आज ऋषि कपूर के गुजर जाने के बाद भी उनके लाखों फैंस उन्हें भूल नहीं पाए हैं|
वहीं दूसरी तरफ ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर भी हमेशा उनकी यादों में खोई रहती हैं|

और ऐसा ही एक इमोशनल लम्हा पॉपुलर डांस रियलिटी शो डांस दीवानी जूनियर्स में फिर से देखने को मिला, जहां पर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर जज के रूप में शामिल हुई थी| और इसी शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जितने नीतू कपूर के सामने एक बार फिर से ऋषि कपूर की यादों को ताजा कर दिया और इसके बाद नीतू कपूर की आंखें नम हो गई|

दरअसल, शो में शामिल हुई एक कंटेस्टेंट बानी की दादी ने शो के दौरान हुई बातचीत ने बताया कि साल 1974 में उनकी मुलाकात ऋषि कपूर से हुई थी| साथ ही उन्होंने राज कपूर और ऋषि कपूर के साथ अपने पति की एक तस्वीर भी दिखाई, और इसके बाद उन्होंने नीतू कपूर के लिए लंबी जुदाई गाना भी गाया| इसी बीच अभिनेता ऋषि कपूर से जुड़ी बातों का सिलसिला शुरू हो गया और उन्हीं की बातें करते हुए नीतू कपूर की आंखें भी नम हो गई, जिसके बाद वो स्टेज पर ही रो पड़े|

 

इसके बाद नीतू कपूर ने बताया कि आज भले ही ऋषि कपूर को इस दुनिया से गए हुए 2 साल हो चुके हैं, पर वह आज भी उन्हें याद करती हैं| उन्होंने बताया कि शायद उनका और ऋषि कपूर का एक अलग ही कनेक्शन होगा, जिस वजह से आज जब उन्हें गुजरे हुए 2 साल होने वाले हैं, तब उनकी मुलाकात उनसे हुई है| नीतू कपूर ने आगे कहा कि रोज किसी ना किसी ऐसे से मिलती हैं, जो उन्हें ऋषि कपूर की याद दिला जाता है, जैसे कि सभी के साथ ऋषि कपूर की कोई ना कोई कहानी जुड़ी हुई है| और सभी उन्हें बड़ी खुशी से याद भी करते हैं|

जानकारी के लिए बता दें, बीते साल 2020 में अप्रैल की तारीख को हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए थे| दरअसल, ऋषि कपूर ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे और उन्होंने तकरीबन 2 सालों तक इससे लंबी लड़ाई लड़ी थी, जिसका पूरे 1 सालों तक अमेरिका में भी लाज चला था|

वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखरी बार अभिनेता ऋषि कपूर फिल्म 102 नॉट आउट मैं नजर आये थे, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी देखे गये थे| इस फिल्म की बात करें तो, यह फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई थी, जिसे उनके फैंस ने खूब प्यार दिया था और खास बात यह रही कि यह फिल्म ऋषि कपूर के दुनिया से गुजर जाने के बाद रिलीज हुई थी|

By Akash