बीते साल 2020 में बॉलीवुड नें कई जाने माने और बेहद उम्दा कलाकारों को खोया है जिनमे इरफ़ान खान, ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत जैसे नाम शामिल है| और ऐसे में अपनी आज की यह पोस्ट भी हम बॉलीवुड के इन्ही में से एक अभिनेता को समर्पित करने वाले हैं जो के 90 के दशक के बेहद जाने माने और मशहूर अभिनेता रहे हैं| ये कोई और नही बल्कि अभिनेता ऋषि कपूर है जिन्होंने बीते साल ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया| बता दें के इन्हें सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहीँ ऋषि कपूर नें अपनी अंतिम सांसें ली|

हम आपको बता दें के ऋषि कपूर की पत्नी नीतू उन्हें आज भी याद करती हैं और अभी कुछ वक्त पहले ही नीतू की एक इमोशनल पोस्ट भी सामने आई थी| नीतू नें अपनी और ऋषि कपूर नें वेडिंग अनिवर्सरी के दिन याद करते हुए इस पोस्ट को लिखा है| नीतू नें पोस्ट में लिखा है के अगर ऋषि जिंदा जीवित होते तो इन दोनों की यह 41 वी शादी की सालगिरह होती| इस पोस्ट से इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है के नीतू आज भी ऋषि को कितना याद करती हैं|

साथ ही नीतू नें ऋषि की याद में एक विडियो भी शेयर किया था जिसमे इन दोनों की ही साथ की फिल्मों की कुछ क्लिप्स और तस्वीरें देखने को मिली थी| इसके साथ इस पोस्ट के बेकग्राउंड में गाना भी चल रहा है जो के काफी भावुक कर देने वाला है| यह गान है – ‘हम हैं इस पल यहां, जाने हों कल कहां…’| नीतू के इस पोस्ट को देख कई फैन्स और अन्य लोग भी काफी भावुक हो गये थे और साथ ही इस पोस्ट पर कई करीबी लोगों के भी कमेन्टस देखने को मिले थे|

बताते चले के ऋषि कपूर नें 30 अप्रैल, 2020 के दिन अपनी अंतिम सांसें ली थी और इससे पहले भी ऋषि एक कैसर मरीज रहे थे| इससे पहले भी ऋषि कपूर का इलाज़ चला था जिसके लिए वो न्यू यॉर्क भी गए हुए थे| पर अगर नीतू की कहें तो जिंदगी के हर पल में वो ऋषि के साथ ही रही थी और हमेशा उनका ख्याल रखती थी| इसके अलावा वो नीतू ही थी जिन्होंने कैंसर की जानकारी होने के बाद भी हिम्मत नही हारी और ऋषि कपूर का इलाज़ कराने विदेश तक पहुंची|

वहीँ अगर बात करें नीतू और ऋषि कपूर के रिश्ते की तो साल 1980 में इन्होने एक दुसरे संग शादी रचाने का फैसला लिया था| जिसके बाद से ये दोनों आज तक साथ साथ है| बेटे रणबीर की बात करें तो वो भी आज इंडस्ट्री में अपनी एक तगड़ी पहचान बना चुके हैं पर पिता के जाने के गम में एक वक्त रणबीर भी काफी अधिक टूट गये थे| हालाँकि वक्त के साथ स्थिति काफी सुधर चुकी हैं| पर रणवीर के लिए पिता से दूर होना आज भी काफी दुखद है और यह महज़ उन्हें देखकर भी कहा जा सकता है|हालाँकि आज ऋषि कपूर हमारे बीच नही हैं पर आज भी उन्होंने अपनी हजारों यादें हमारे बीच छोड़ी हैं जिनमे सबसे पहले इनकी तमाम फ़िल्में शामिल हैं|

 

By Akash