बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर आज हमारे बीच इस दुनिया में नहीं है परंतु उनकी यादें उनके परिवार और प्रशंसकों के दिलों में आज भी जिंदा है और कई खास मौके पर ऋषि कपूर के फैंस उन्हें याद करते हैं| ऋषि कपूर के गुजर जाने के बाद उनकी पत्नी नीतू कपूर उनकी यादों के सहारे अपना जीवन बिता रही है और हर खास मौके पर वह अपने दिवंगत पति को याद करना नहीं भूलती|

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी 22 जनवरी सन 1980 में हुई थी और ऐसे में 22 जनवरी 2023 को अपनी 43वीं वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है और नीतू कपूर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है|

दरअसल इस खास मौके पर नीतू कपूर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर के साथ एक अनसीन तस्वीर साझा की है जिसमें ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ उनके दोनों बच्चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर भी नजर आ रही है| नीतू कपूर के इस परफेक्ट फैमिली फोटो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और वही नीतू कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट करके लोग दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को भी याद कर रहे हैं|

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 22 जनवरी 2023 को एक अनसीन फैमिली पिक्चर साझा की है जिसमें नीतू कपूर अपने पति ऋषि कपूर के साथ दिखाई दे रही है और वही इस तस्वीर में रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर के बचपन की झलक भी देखने को मिल रही है| नीतू कपूर ने तस्वीर को साझा करते हुए बेहद ही इमोशनल नोट लिखा है और उन्होंने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि,” समय तेजी से बढ़ता है, सिर्फ यादें रह जाती हैं..”|

नीतू कपूर के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और वही कमेंट सेक्शन में काफी सारी यूजर्स नीतू कपूर को वेडिंग एनिवर्सरी की बधाइयां भी दे रहे हैं|गौरतलब है कि नीतू कपूर ने 22 जनवरी 1980 को ऋषि कपूर के साथ बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी और इन दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी| वही शादी के बाद सितंबर 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने अपनी जिंदगी में एक बेटी का स्वागत किया जिसका नाम इन्होंने रिद्धिमा कपूर का और वही बेटी के जन्म के 2 साल बाद नीतू कपूर ने रणबीर कपूर को जन्म दिया था|

नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म जहरीला इंसान में एक साथ काम किया था और जिस वक्त यह फिल्म रिलीज हुई थी उस समय जहां ऋषि कपूर की उम्र 22 साल थी तो वही नीतू कपूर केवल 16 साल की थी| नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने एक साथ बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है और इन दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी जितनी सुपरहिट रही है रियल लाइफ में भी यह दोनों एक दूसरे के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित हुए थे|

30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और उनके गुजर जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में मातम छा गया था| आज ऋषि कपूर भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी यादें लोगों के दिलों दिमाग में बसी हुई है और कई मौकों पर ऋषि कपूर के फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से याद करते हुए नजर आते हैं|

By Anisha