हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार एक्टर ऋषि कपूर अपने जमाने के टॉप अभिनेताओं में शामिल हुआ करते थे, जिन्होंने अपने फिल्मी कैरियर में कई एक से बढ़कर एक दमदार और बेहतरीन फिल्मों में काम किया, और लाखो फैन्स के बीच खुद की एक ख़ास पहचान भी हासिल की| हालांकि, आज अभिनेता ऋषि कपूर हमारे बीच मौजूद नहीं है, लेकिन आज भी इनके फैंस ने काफी ज्यादा याद करते हैं|

वहीं दूसरी तरफ से ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर भी अक्सर ऋषि कपूर की यादों में खोई रहती हैं, और ऋषि कपूर की याद में उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर भी पुरानी और यादगार लम्हों की तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है| नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई इन पोस्ट्स को उनके फैंस के साथ-साथ ऋषि कपूर के फैन्स भी काफी पसंद करते हैं और इसी वजह से नीतू द्वारा शेयर की गई ये पोस्ट्स सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होती हैं|

ऐसे में नीतू कपूर ने अब एक बार फिर से अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की, जिसे इन दिनों फैंस काफी प्यार दे रहे हैं और ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट में हम नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई इसी पोस्ट के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें नीतू कपूर और ऋषि कपूर के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग को काफी करीब से देखा जा सकता है|

इस तस्वीर को नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है, जिसमें नीतू कपूर ऋषि कपूर एक बाइक पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं| लेकिन खास बात यह है कि इस तस्वीर में नीतू कपूर को ऋषि कपूर के आगे बैठे हुए देखा जा सकता है| नीतू कपूर इस तस्वीर में एक बीज कलर की शर्ट और ब्लैक कलर की पेंट में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ ऋषि कपूर इस तस्वीर में ब्लू कलर की टी शर्ट और बेल बॉटम पैंट में नजर आ रहे हैं|

नीतू कपूर इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत और प्यारी दिख रही है, और वाही दूसरी तरफ ऋषि कपूर भी इस तस्वीर में बेहद हैंडसम अंदाज में नजर आ रहे हैं| तस्वीर में यह दोनों बेहद खुश और एक साथ बेहद प्यारे लग रहे हैं| इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में ‘जस्ट’ लिखा है, और इसके साथ साथ उन्होंने तीन हार्ट इमोजी भी शेयर किया|

नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट को उनकी बेटी रिधिमा कपूर ने भी अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए भी शेयर किया है, जिस पर लाखों फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के भी कई मशहूर सितारों ने कमेंट्स किये है, जिनमें साजिद नाडियावाला और एकता कपूर जैसे नामी सितारों के नाम शामिल हैं|

जानकारी के लिए बता दें, नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने 22 जनवरी, 1980 को एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी, और अपनी शादी से यह दोनों कुल 2 बच्चों के पेरेंट्स बने थे, जिनमें इनकी एक बेटी रिद्धिमा कपूर और बेटे रणबीर कपूर शामिल है| ऋषि कपूर बीते साल 2020 के अप्रैल महीने में कैंसर की बीमारी की वजह से हमेशा के लिए यह दुनिया को अलविदा कह गए|

By Anisha