बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया की बात करें तो एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल लाइफ से अधिक अपने पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों और सुर्खियों में देखी जाती हैं| अभी बीते कुछ दिनों पहले की बात करें तो नेहा धूपिया अपने प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर काफी अधिक सुर्खियों में देखी गई थी और साथ ही सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी ज्यादा सक्रिय रही हैं| और अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे लेकर नेहा धूपिया दोबारा छाई हुई है|

बता दे एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने आज सुबह ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है और अब नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी दोबारा से पेरेंट्स बन चुके हैं| नेहा धूपिया ने एक बेटे को जन्म दिया है और इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों तक पहुंचाई हैं| नेहा ने पति अंगद बेदी नें ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैन्स को यह खुशखबरी दी है|

एक्ट्रेस के पति अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि उन्हें एक बेबी बॉय के साथ भगवान ने आशीर्वाद दिया है| उसके आगे उन्होंने बताया कि उनके बेटे के साथ साथ नेहा भी ठीक हैं| आगे उन्होंने अपनी पत्नी नेहा धूपिया के लिए धन्यवाद लिखा जो इस सफर के दौरान एक वारियर बनी रहे| इसके बाद उन्होंने लिखा चलो इस पल को हम सबके लिए यादगार बनाते हैं|

अंगद बेदी ने जैसे ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर या तस्वीर शेयर की वैसे ही अपने बॉलीवुड के तमाम मशहूर सेलेब्स और फैंस की बधाइयां मिलने लगी और साथ ही लोग उन्हें उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं भी देने लगे| वहीं अगर बात करें नेहा धूपिया की तो उन्होंने कुछ वक्त पहले ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए ही शेयर की थी|

बता दे अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में भी नेहा धूपिया ने काम से ब्रेक नहीं लिया था| और साथ ही नेहा धूपिया अपने प्रेगनेंसी के दिनों में भी काफी एक्टिव नजर आई थी| प्रेगनेंसी के दौरान सोशल मीडिया के जरिए नेहा ने कई बड़े ब्रांड के प्रमोशन किए थे और सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी सक्रिय रही थी| साथ ही नेहा धूपिया अपने फोटोशूट्स को लेकर भी काफी सुर्ख़ियों में देखी गयी थी|

जानकारी के लिए बता दें नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने दिल्ली के गुरुद्वारे में बीते साल 2018 में ही सीक्रेट तरीके से शादी रचाई थी| हालांकि बाद में जब इनकी शादी के बारे में लोगों को पता चला था तो इनकी शादी काफी अधिक सुर्खियों में नजर आई थी| इसके अलावा नेहा धूपिया 18 नवंबर, 2018 को दोबारा से काफी अधिक सुर्खियों में देखी गई थी क्योंकि उन दिनों शादी के महज 6 महीने बाद ही एक्ट्रेस एक बेटी की मां बन गई थी|नेहा धूपिया ने साल 2018 में जन्मी अपनी बेटी का नाम मैहर रखा है और अक्सर ही एक्ट्रेस अपने पति और बेटी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं|

 

By Anisha