बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत सिंगिंग सेंसेशन नेहा कक्कड़ अभी हाल ही में रोहनप्रीत सिंह संग शादी के बंधन में बंधी है और अब ये अपनी नीजी जिंदगी में काफी अच्छी तरह से सेटल हो चुकी है| पर नेहा की जिंदगी का एक दौर ऐसा हुआ करता था जब इनका नाम एक्टर हिमांश कोहली संग जुड़ने लगा था| और उन दिनों नेहा और हिमांश बॉलीवुड की कुछ सबसे मशहूर जोड़ियों में भी शामिल हो चुके थे| इन दोनों को कई बार एक दुसरे को प्यार का इज़हार करते भी देखा गया था पर लगभग 4 सालों तक एक दुसरे के साथ रहने के बाद ये अलग हो गये|

इन दोनों का यह रिश्ता साल 2018 में खत्म हुआ था और इसके बारे में हुई एक बातचीत में नेहा नें खुद अपने रिश्ते की कहानी बया की थी पर हिमांश नें उस वक्त कुछ भी बताने से मना कर दिया था| हालाँकि अब नेहा और अपने ब्रेकअप पर हिमांश खुद सामने आये हैं और नेहा को लेकर उन्होंने काफी कुछ कहा है|

एक्टर से जब पुछा गया के ब्रेकअप के वक्त उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार क्यों किया था तो इसपर उन्होंने बताया के उनकी लाइफ है और उनका ब्रेकअप और ऐसे में उनके और नेहा के बीच जो कुछ भी हुआ उसके बीच को लाना वो जरूरी नही समझते थे| इसके अलावा हिमांश नें बताया के नेहा जहाँ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं वहीँ वो भी अब अपने करियर को लेकर आगे बढ़ चुके हैं| वो अपने ख़्वाबों को जी रहे हैं, पैसे कमा रहे हैं और फैन्स का मनोरंजन कर रहे है|

रिश्ते को लेकर आगे हिमांश नें कहा के अगर वो आगे बढ़ गये हैं तो भला लोगों को इसमें इतनी दिलचस्पी क्यों है| साथ ही उन्होंने कहा के कई लोगों को लगता है के रिश्ता उनकी वजह से खत्म हुआ है तो उन्हें वो केवल इतना ही कहना चाहेंगे के अगर इन्होने कुछ गलत किया होता तो आज वो भी चैन से नही जी रहे होते|

हिमांश नें नेहा को लेकर कहा के उन्हें उस वक्त जो ठीक लगा उन्होंने किया और वो खुद इतनी समझदार है के अपने फैसले ले सके| और इसपर खुलकर बात न करने के लिए हिमांश नें कहा के कभी उन्होंने इसकी जरूरत ही नही समझी और उनके अनुसार नेहा और वो आज भी एक दुसरे से अलग प्यार नही करते तो नफरत भी नही करते है|

जानकारी के लिए बता दें के नेहा आज इस रिश्ते से पूरी तरह बाहर आ चुकी है और साल 2020 में रोहनप्रीत सिंह संग शादी रचाकर अब नेहा एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं| और साथ ही रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के अपने रिश्ते को नेहा काफी एन्जॉय भी कर रही हैं| नेहा अक्सर ही रोहनप्रीत के साथ खूबसूरत और प्यारी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जिससे यह पता चलता है के अपने पस्त से वो बाहर आ चुकी है|

वहीँ हिमांश भी म्यूजिक वीडियोस पर इन दिनों काफी फोकस कर रहे हैं और इन्ही के जरिये ये अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिशो में लगे हैं|

By Akash