अपने स्टाइलिश लुक्स और बोल्ड अंदाज की वजह से अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाई रहने वाली इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस निया शर्मा आज टीवी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं| निया शर्मा की बात करें तो, आज उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इस मुकाम को हासिल किया है और इसी वजह से आज उनकी काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी मौजूद है|

एक्ट्रेस निया शर्मा आज 17 सितंबर, 2022 की तारीख को अपना 32 वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, और ऐसे में इस खास मौके पर उनके लाखों फैंस ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं और इसके साथ साथ एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से जुड़े तमाम नामी और मशहूर सितारों ने भी निया शर्मा को अपने-अपने अंदाज में बर्थडे विश किया है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)


निया शर्मा आज इंडस्ट्री के कुछ ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो सोशल मीडिया पर भी बेहद पॉपुलर हैं और ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स मौजूद हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट्स भी बेहद तेजी से वायरल होती हुई नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में निया शर्मा को अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स को भी शेयर करते हुए देखा जाता है|

ऐसे में निया शर्मा ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फेमस डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं| निया शर्मा को इस वीडियो में काफी चिल मूड में देखा जा सकता है, जिसमें वह खुशी से डांस करती हुई अपने बर्थडे का जश्न मनाते नजर आ रही हैं|

आपको बता दें, एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों फेमस डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के 10वें सीजन में नजर आ रही हैं, और इसी वजह से उन्होंने सीरियल के सेट पर ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है|

हालांकि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है-इस बार बहुत ज्यादा बिजी होने की वजह से बर्थडे पर पार्टी नहीं कर पाई, लेकिन इसके बाद भी झलक दिखला जा के सेट पर पार्टी खुद उनके पास आ गई|

इसके आगे निया शर्मा ने लिखा कि यह उनके लिए सबसे क्यूट बर्थडे सेलिब्रेशन है| और अंत में सभी को निया शर्मा ने इस सरप्राइज बर्थडे पार्टी के लिए धन्यवाद भी दिया है|

निया शर्मा के इस बर्थडे पार्टी की वीडियो में आप खुद ही देख सकते हैं, जिसमें निया शर्मा बेहद खुश और एक्साइटिड नजर आ रही हैं| और वहीं दूसरी तरफ, झलक दिखला जा के सेट पर निया शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आए तमाम अन्य सेलिब्रिटीज भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं|

उनके बर्थडे पार्टी के इस वीडियो को उनके फैंस द्वारा जमकर पसंद किया जा रहा है और इसके साथ-साथ वीडियो पर कमेंट करते हुए तमाम सितारों ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं| साथ ही निया शर्मा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उनके लाखों फैंस भी उन्हें ढेरों बर्थडे विश देते हुए नजर आ रहे हैं|

By Anisha