बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही है और वही आज प्रियंका चोपड़ा की फैन फोलोविंग भी काफी जबरदस्त है और आज प्रियंका के चाहने वाले देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद है |वही प्रियंका चोपड़ा अपने अदाकारी के साथ साथ अपने लुक और स्टाइल के लिए भी जानी जाती है और अक्सर ही प्रियंका अपने स्टाइलिश और खुबसूरत लुक के चलते सुर्ख़ियों में बनी रहती है|

बता दे प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी और आज इस कपल की शादी के दो साल हो चुके है और ये दोनों ही एक दुसरे से बेहद प्यार करते है और एक दुसरे के लिए परफेक्ट जीवनसाथी साबित हुए है  और इस कपल की खूबसूरत केमिस्ट्री उनके करोड़ों फैंस के लिए एक इंस्पिरेशन बन चुकी है |

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए भी काफी ज्यादा मशहूर है और आज के इस पोस्ट में हम आपको निक और प्रियंका की उन 5 सबसे महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जो की इनके लग्जीरियस लाइफस्टाइल को साफ साफ दर्शाता है और इन चीजो की कीमत जानकर आप भी हिरना रह जायेंगे तो आइये जानते है क्या है वो 5 चीजे

1.अरब सागर के किनारे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का घर

प्रियंका चोपड़ा आज के समय में इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्ट्रेस बन चुकी है और वही प्रियंका ने साल 2013 में गोवा के ‘रोम ऑफ ईस्ट’ में एक बेहद ही खुबसूरत और आलिशान घर खरीदा है और इस घर की कीमत करीब 15 से 20 करोड़ रुपए बताई जाती है  और अक्सर ही प्रियंका अपने इस गोवा वाले हर पर छुट्टियाँ एन्जॉय करने आती रहती है |

2.प्रियंका चोपड़ा की ‘Rolls-Royce Ghost’ लग्जीरियस कार

प्रियंका चोपड़ा को लक्ज़री और महंगी गाड़ियों का काफी ज्यादा शौक है और वही इनके कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियाँ मौजूद है जिसमे से प्रियंका के पास  ‘Rolls-Royce Ghost’ लग्जीरियस कार भी है और इसकी कीमत करीं 5.25 करोड़ रुपए है।बता दे बॉलीवुड में प्रियंका ही एक ऐसी एक्ट्रेस है जिनके पास ‘Rolls-Royce Ghost’ लग्जीरियस कार मौजूद है |

3.निक जोनस की 1960 फोर्ड थंडरबर्ड

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी अपने शानदार लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते है और इन्हें भी लक्ज़री गाड़ियों का बेहद शौक है |बता दे निक जोनस के कार कलेक्शन में  ‘Monte Carlo’ रेड स्पीडस्टर कार, ‘1960 Ford Thunderbird’ जैसी कई महंगी कार्स शामिल है और इनके इस कार की कीमत तकरीबन 35,000 डॉलर से 50,000 डॉलर है |

4.प्रियंका चोपड़ा की ‘Lorraine Schwartz’ इयरिंग्स

प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपने लुक और फैशन सेन्स की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती है और साल 2016  में प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर अवॉर्ड के इवेंट में पहुंची थी तब प्रियंका अपने ऑउटफिट से ज्यादा अपने खुबसूरत इयरिंग्स को लेकर सुर्ख़ियों में आई थी और प्रियंका ने इस इवेंट में 50 कैरेट हीरे का लोरेन श्वार्ट्ज इयरिंग्स पहना था और प्रियंका के इस इयरिंग्स की  कीमत करीब 21.75 करोड़ रुपए बताई गयी थी |

5.प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का लॉस एंजेलिस मेंशन

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स पोस्ट ऑफिस में 20,000 स्क्वायर फीट में बना एक खुबसूरत आशियाना खरीदा है और इस कपल के इस घर की कीमत 144 करोड़ रुपये है और वही प्रियंका और निक का ये घर दिखने में किसी राज महल से कम नहीं लगता है |

By Anisha