भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज हमारे देश की एक काफी बड़ी और जानी-मानी फिल्म इंडस्ट्री बन चुकी है, और इसी वजह से आज इस फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी लाखों फैंस के बीच अपनी एक तगड़ी लोकप्रियता रखते हैं| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस से मिलाने जा रहे हैं, जो अपने खूबसूरत लुक्स और दिलकश अदाओं की बदौलत आज भोजपुरी में फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो चुकी हैं|

यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि, निधि झा है, जो अपने फैंस के बीच लुलिया के नाम से अपनी पहचान रखती हैं| निधि झा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेज में शुमार है, जिनके फिल्में सिर्फ उनके नाम से ही सुपरहिट हो जाती हैं| यही वजह है कि आज निधि झा के फैन्स उनसे जुड़ी छोटी से छोटी खबर में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं और इसी कारण एक्ट्रेस अक्सर सुर्खियों में छाई रहते हैं|

निधि झा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और उन्हें अच्छा सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है| इसी वजह से आज निधि झा के सोशल मीडिया पर भी लाखों की संख्या में चाहने वाले मौजूद हैं| सोशल मीडिया पर निधि झा अक्सर अपने फैंस के बीच एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी रहती हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nidhi Jha (@nidhijha05)


ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर निधि झा का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है| बात करें अगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही निधि झा के वीडियो की, तो अभिनेत्री इस वीडियो में एक दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं, और इसी वजह से यह वीडियो इन दिनों फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक्ट्रेस निधि झा आने वाले महीने में भोजपुरी एक्टर यश कुमार के साथ शादी करने जा रही हैं, जो कि उनके एक लोंग टर्म बॉयफ्रेंड है, जिन्हें एक्ट्रेस काफी लंबे वक्त से डेट करती आ रही है और इन दोनों के रिलेशनशिप में आए हुए काफी लंबा वक्त गुजर चुका है|

ऐसे में इन दिनों एक्ट्रेस अपनी शादी की तैयारियों में लगी हुई है, जो कि इन दिनों जोरों शोरों पर चल रही है| और अब जब उन्होंने अपना ब्राइडल लुक फैंस के साथ शेयर किया है, तो इसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं| और उनकी इस तस्वीर पर खूबसूरत और प्यारे कमेंट्स करते हुए भी नजर आ रहे हैं| फैन्स के अलावा निधि झा के इस वीडियो पर उनके होने वाले हस्बैंड जिसने भी कमेंट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है- ‘बस एक महीना और’…..।

बात करें अगर यश और निधि झा की लव स्टोरी की, तो वाकई इनकी प्रेम कहानी भी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है| निधि झा के होने वाले हस्बैंड यश पहली बार भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधे थे, और अपनी शादी से वह एक बेटी के पिता भी बने थे, जिनका नाम अदिति है| लेकिन, इसके बाद रिश्तो में तनाव की वजह से उन्होंने अंजना को तलाक दे दिया और फिर उनकी जिंदगी में निधि झा की एंट्री हुई|

By Anisha