भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाने में कामयाब हुए हैं और आज निरहुआ सिर्फ यूपी-बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में गजब की लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं| सिंगिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले निरहुआ ने अभिनय की दुनिया में बेशुमार सफलता हासिल की और इसके बाद अब निरहुआ ने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत की है और पॉलिटिक्स की दुनिया में भी निरहुआ को सक्सेस हासिल हुई है|

आपको बता दें निरहुआ ने हाल ही में उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ की सीट पर बीजेपी के तरफ से चुनाव लड़े थे और इस चुनाव में निरहुआ के बंपर जीत हुई जिसके बाद आज दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ के सांसद बन चुके हैं और पॉलिटिक्स की दुनिया में अपना कदम रख चुके हैं|

सिंगर से अभिनेता और अभिनेता से राजनेता बनने तक का सफर निरहुआ के लिए आसान नहीं था परंतु इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है जिसका नतीजा आज पूरी दुनिया के सामने है| आज के अपने इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आप पहले से जानते होंगे|

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का जन्म 2 फरवरी सन 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था| निरहुआ एक बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे और अभिनेता का बचपन काफी ज्यादा गरीबी में बीता है| निरहुआ के परिवार की बात करें तो निरहुआ कुल पांच भाई बहन है जिनमें से इनकी तीन बहने हैं और एक भाई भी है| निरहुआ की मां का नाम जहां चंद्र ज्योति यादव है तो वही इनके पिता का नाम कुमार यादव है|

निरहुआ के पिता की बात करें तो इनके पिता कोलकाता में महज 3500 रुपए की नौकरी किया करते थे और इतनी कम पैसों में इतना बड़ा परिवार चलाना उनके लिए बेहद मुश्किल था जिसकी वजह से निरहुआ को बचपन में काफी ज्यादा आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा था|आपको बता दें निरहुआ का बचपन से ही संगीत की तरफ काफी ज्यादा झुकाव था और इन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत भी बतौर सिंगर की थी|

Dinesh Lal Yadav’s Child

इसके बाद निरहुआ धीरे-धीरे अभिनय की दुनिया में अपना हाथ आजमाए जिसके बाद उन्होंने एक अभिनेता के रूप में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई और दर्शकों के दिलों पर लंबे समय से राज कर रहे हैं| आज निरहुआ का नाम भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे सफल और महंगे कलाकारों की सूची में शुमार है|

गौरतलब है कि निरहुआ एक समय में शादी विवाह में भी गाना गाया करते थे और यहीं से उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी| निरहुआ का पहला एल्बम साल 2003 में रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था| वहीं साल 2006 में निरहुआ नई फिल्म ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे’ से भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में कदम रखा था और वह इस फिल्म में लीड अभिनेता के रूप में नजर आए थे|

निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है हालांकि इनकी जोड़ी सबसे ज्यादा आम्रपाली दुबे के साथ जमी है| वही निरहुआ ने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने से पहले ही विवाह रचा लिया था और इनकी पत्नी का नाम मनसा देवी है और निरहुआ के दो बच्चे भी हैं जिनसे वह बेहद प्यार करते हैं|

वर्तमान समय में निरहुआ अपनी फिल्मों के बदौलत बेशुमार नाम और शोहरत कमा रहे हैं और इनकी कुल संपत्ति 7.67 करोड़ रुपए बताई जाती है| इसके साथ ही निरहुआ महंगी गाड़ियां और आलीशान घर के भी मालिक है|

 

By Anisha