कश्मीरी पंडितों के दर्द को सिल्वर स्क्रीन पर बखूबी बयां करती डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की चर्चाएं इन दिनों काफी तेजी से चल रही है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त तरीके से धमाल मचा रही है| कमाई के मामले में भी द कश्मीर फाइल्स फिल्म रोजाना नए-नए रिकॉर्ड बना रही है| इस फिल्म को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है और फिल्म में नजर आने वाले सभी कलाकारों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किरदार को जीवंत कर दिया है और यही वजह है कि इस फिल्म को देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है और हर कोई इस फिल्म के कहानी की तारीफ कर रहा है|

बता दे ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म का डायरेक्शन जाने-माने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया है और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने भी इस फिल्म में काम किया है| पल्लवी जोशी के अभिनय की दर्शकों ने खूब तारीफ की है और आज के अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं विवेक और पल्लवी का प्यार कैसे परवान चढ़ा था

विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी रॉक कंसर्ट में पहली बार एक दूसरे से मिले थे परंतु आपको जानकर हैरानी होगी की पहली मुलाकात में पल्लवी जोशी को विवेक अग्निहोत्री कुछ खास पसंद नहीं आए थे | पल्लवी जब पहली बार विवेक से मिली थी तब वह उन्हें काफी ज्यादा एरोगेंट लगे थे|

विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में दिए गए अपने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान पल्लवी जोशी संग अपनी पहली मुलाकात का किस्सा बताते हुए कहा कि,” पहली बार मैं पल्लवी से साल 1990 में एक रॉक कंसर्ट में मिला था और पहली बार जब मैंने पल्लवी को देखा तभी मुझे ऐसा लगा कि हम दोनों के बीच कुछ कॉमन जरूर था जो हम एक दूसरे के साथ शेयर करते थे और मेरे ख्याल से हम दोनों के बीच जो कॉमन फैक्ट था वह यह था कि हम दोनों उस कंसर्ट में बुरी तरह से बोर हुए थे|

वही इसी इंटरव्यू में पल्लवी ने बताया कि,” उस दौरान मुझे प्यास लगी थी और तब विवेक मेरे लिए कुछ पीने के लिए लेकर आए थे हालांकि पहली मुलाकात के दौरान विवेक मुझे कुछ खास आए थे पसंद नहीं आए थे और विवेक को देखने के बाद मुझे ऐसा लगा था कि वह एरोगेंट हैं, तब वो एड मैन थे.

वही धीरे-धीरे विवेक और पल्लवी के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों एक दूसरे से कनेक्ट होने लगे जिसके बाद पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लेवल पर यह दोनों एक दूसरे के बारे में काफी अच्छे से जानने और समझने लगे थे जिसके बाद तकरीबन 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने 28 जून साल 1997 में मुंबई में शादी रचा ली| वही शादी के बाद पल्लवी जोशी और विवेक 2 बच्चों के माता-पिता बने और यह दोनों अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं|

आपको बता दें विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी एक दूसरे के लाइफ पार्टनर होने के साथ-साथ प्रोफेशनली भी एक दूसरे के पार्टनर है और इन दोनों ने एक साथ काफी सारे प्रोजेक्ट पर काम किया है| विवेक अग्निहोत्री के मुताबिक एक साथ काम करने से हमारे बीच की बॉन्डिंग और अंडरस्टैंडिंग और भी ज्यादा स्ट्रांग हुई| इसके साथ ही साथ काम करने से हमारी शादी पर पॉजिटिव इंपैक्ट भी पड़ा |

आज हम एक दूसरे की प्रोफेशनल छमता की बहुत इज्जत करते हैं| बता दे विवेक और पल्लवी के बीच पति पत्नी से ज्यादा गहरा रिश्ता दोस्ती का है और विवेक अग्निहोत्री का मानना है कि शादी में दोस्ती बहुत जरूरी होती है, शादी क्लीनिकल हो जाती है यदि इस रिश्ते में दोस्ती नहीं होती|

गौरतलब है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म में भी विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी दोनों ने ही अपना अहम योगदान दिया है और जहां पल्लवी जोशी इस फिल्म की प्रोड्यूसर है और फिल्म में बहुत ही अहम किरदार निभाया है तो वही विवेक अग्निहोत्री इस फिल्म के डायरेक्टर है और यह दोनों हर प्रमोशनल इवेंट में एक दूसरे के साथ नजर आए|

By Anisha