हिंदी फिल्म जगत में एक बेहद मशहूर और वर्सेटाइल अभिनेता के रूप में अपनी पहचान रखने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी आज अपने दमदार अभिनय और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के दम पर न केवल लाखों फैंस के दिलों में खुद की एक तगड़ी पहचान बना चुके हैं, बल्कि इसके साथ-साथ आज पंकज त्रिपाठी के नाम कई सफल फिल्में और वेब सीरीज भी दर्ज है, जिनमें अभिनेता के निभाए गए किरदार के दर्शकों द्वारा खूब सराहना की गई है|

अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज एक्टिंग की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले कुछ ऐसे सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर जिंदगी में सफलता के इस मुकाम को हासिल किया है और लाखों दर्शकों के दिलों में खुद की एक पहचान हासिल की है| लेकिन, इतनी सफलता हासिल करने के बावजूद भी आज पंकज त्रिपाठी असल जिंदगी में काफी सरल और साधारण तरीके से अपनी जिंदगी जीते हैं और इसके साथ-साथ उन्हें अधिकतर अपनी पर्सनल लाइफ को भी प्राइवेट रखते हुए ही देखा जाता है|

पर्सनल लाइफ की बात करें तो, बीते साल 2004 में पंकज त्रिपाठी ने मृदुला त्रिपाठी के साथ शादी की थी और अपनी इस शादी से अभिनेता एक बेटी के पिता बने थे, जिनका नाम आशी त्रिपाठी है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी से ही मिलाने जा रहे हैं और इसके साथ-साथ अपने इसी पोस्ट में हम आपको उनकी कुछ तस्वीरें भी दिखाने जा रहे हैं…

सबसे पहले आपको बता दें, पंकज त्रिपाठी जैसे इंडस्ट्री के जाने माने और मशहूर अभिनेता की बेटी होने के बावजूद भी आशी त्रिपाठी अक्सर सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, और इसी वजह से इंडस्ट्री के तमाम अन्य स्टार किड्स के मुकाबले उनकी लोकप्रियता भी उतनी अधिक नहीं है|

पर, अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी लुक्स के मामले में आज कई पॉपुलर स्टार किड्स को ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती नजर आती हैं| उन्हें कई बार अपने पिता के साथ तो कई बार नहीं फैमिली फोटोस में देखा जाता है, जिन्हें देखने के बाद आप आसानी से उनकी खूबसूरती का अंदाजा लगा सकते हैं|

पंकज त्रिपाठी की तरह ही उनकी बेटी आशी त्रिपाठी भी काफी सरल और साधारण स्वभाव रखती है और इसके साथ-साथ अपने पिता की तरह ही वह भी जमीन से जुड़ी हुई है| ऐसे में सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उनकी जो अधिकतर तस्वीरें मौजूद है, उनमें ज्यादातर उन्हें ट्रेडीशनल आउटफिट ही पहन रखे हैं| पर आशी के लिए ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि उनकी प्राकृतिक खूबसूरती ही काबिल-ए-तारीफ है और ऐसे में वो अपने सिंपल लुक में भी बेहद खूबसूरत और प्यारी दिखती हैं|

इसके अलावा अगर इंटरनेट से प्राप्त जानकारियों की माने तो ऐसा बताया जाता है कि पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी एंटरटेनमेंट के मामले में कोरियन शो देखना पसंद करती हैं, और ऐसे में हिंदी सिनेमा में उनकी रुचि नहीं है| शायद यही एक और वजह भी है कि अभी तक उन्होंने टीवी, बॉलीवुड या फिर ओटीटी मे डेब्यू नहीं किया है|

By Akash