एक्टर पंकज त्रिपाठी आज ना केवल फिल्मी दुनिया में बल्कि ओटीटी पर भी अपने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन कर चुके हैं और इसी वजह से आज पंकज त्रिपाठी अपने लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं| पर, आज पंकज त्रिपाठी इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों में भी शामिल है, जो इतनी सफलता और लोकप्रियता हासिल करने के बावजूद अपनी निजी जिंदगी को अधिकतर प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं|

पंकज त्रिपाठी की बात करें तो, असल जिंदगी में वह बिहार के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं और ऐसे में एक्टिंग की दुनिया से उनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था| हालांकि, आज अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर पंकज त्रिपाठी ने अभिनय की दुनिया में काफी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है और वर्तमान समय में वह इंडस्ट्री के एक ही जाने माने और मशहूर अभिनेता के तौर पर खुद की पहचान रखते हैं|

लेकिन, आज खूब दौलत और शोहरत हासिल करने के बावजूद भी अभिनेता काफी साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं और अधिकतर वह अपने देसी अंदाज की वजह से सुर्खियों में भी नजर आते हैं, जिसे उनके फैंस द्वारा भी खूब पसंद किया जाता है और कई बार सोशल मीडिया पर भी अपनी शेयर की गई फोटोस और वीडियोस में अभिनेता अपने देसी अंदाज में ही नजर आते हैं|

अभी बीते कुछ समय पहले ही पंकज त्रिपाठी ने अपनी पत्नी मृदुला के साथ अपनी शादी की 19वीं सालगिरह सेलिब्रेट की है, जिसका एक वीडियो भी अभी बीते कुछ समय पहले सामने आया था, जिसमें वह काफी सादगी के साथ अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करते हुए नजर आए हैं और उनके इसी बेहद साधारण और देसी अंदाज ने एक बार फिर से फैंस के दिलों को जीत लिया है|

पंकज त्रिपाठी की सालगिरह पर जो वीडियो सामने आया था, उसमें अभिनेता क्रीम कलर का धोती कुर्ता पहने हुए सिर पर लाल रंग का गमछा बांधे पूरे देसी लुक में नजर आए थे, और वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी मृदुला भी इस दौरान एक हरे रंग की साड़ी पहने हुए काफी सिंपल और खूबसूरत से लुक में नजर आई थी|

फिल्मी दुनिया के कई सितारों के मुकाबले पंकज त्रिपाठी ने अपनी सालगिरह काफी अलग तरीके से सेलिब्रेट की, जहां पर पहले वह अपने सालगिरह के मौके पर पूजा अर्चना करते हुए नजर आए और उसके बाद अपनी पत्नी मृदुला के साथ अभिनेता चूल्हे पर खाना बनाते हुए नजर आए| इस पूरे वीडियो में पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला के चेहरे पर एक अलग सी खुशी और प्यार नजर आया|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बीते साल 2004 में 16 जनवरी की तारीख को त्रिपाठी के साथ शादी रचाई थी, और ऐसे में इस साल 2023 में अभिनेता की शादी को पूरे 19 साल हो चुके हैं| हालांकि, आज भी पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला के रिश्ते में वही प्रेम और नजदीकी बरकरार है और काफी बिजी शेड्यूल के बाद भी दोनों आज एक दूसरे के लिए और अपने परिवार के लिए वक्त निकालना नहीं भूलते हैं|

By Anisha