हाल ही में बीते 21 सितंबर 2022 को हमारे देश के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इस दुनिया को अलविदा कह गए थे और अभी कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के गम से लोग उबरे भी नहीं थे कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ गई है दरअसल राजू श्रीवास्तव के बाद जाना माना कॉमेडियन इस दुनिया को अलविदा कह गया है| जिसके बारे में मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने जानकारी दी है|

बता दे टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर और चर्चित रियलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ़्टर चैलेंज’ (Great Indian Laughter Challenge) के पहले सीजन में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए कॉमेडियन पराग कंसारा अब इस दुनिया में नहीं रहे और इस दुखद खबर की जानकारी पराग कंसारा के करीबी मित्र और मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर दी है| पराग कंसारा के देहांत के बाद उनके परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पराग के फैंस भी बेहद दुखी हैं| पराग के गुजर जाने के बाद कॉमेडी की दुनिया में एक बार फिर से शोक की लहर दौड़ गई है|

इमोशनल हुए सुनील पाल

कॉमेडियन पराग कंसारा के इस दुनिया को अलविदा कह जाने पर उनके करीबी मित्र सुनील पाल ने दुख व्यक्त किया है और हाल ही में सुनील ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि पराग कंसारा अब इस दुनिया में नहीं है|


पराग कंसारा के गुजर जाने की खबर देते हुए सुनील पाल बेहद इमोशनल नजर आए और उन्होंने अपने इस वीडियो में कहा कि,” नमस्कार दोस्तों.. एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, लाफ्टर चैलेंज के हमारे साथी पराग कंसारा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे| पराग हमेशा हमें हर बात को उल्टा सोचो कहकर हंसा दिया करते थे लेकिन आप पराग भैया इस दुनिया में नहीं रहे| मुझे नहीं पता कि कॉमेडी कि दुनिया को किसकी नजर लग गई है अभी कुछ दिनों पहले ही हमने राजू भैया को खो दिया था और अब हम एक और कॉमेडियन को खो दिए हैं”|

गौरतलब है कि गुजरात के वडोदरा के रहने वाले पराग कंसारा को पॉपुलर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से खास पहचान मिली थी और इस कॉमेडी रियलिटी शो में पराग कंसारा कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए थे| उनकी कॉमेडी को लोगों ने बेहद पसंद किया था |हालांकि पराग कंसारा इस रियलिटी शो के विजेता नहीं बन पाए थे|वही ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के अलावा पराग कंसारा कॉमेडी का किंग जैसे कई कॉमेडी शो में भी नजर आ चुके हैं| हालांकि काफी समय से पराग कंसारा इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए थे और वही अब सबको हंसाने वाले पराग कंसारा हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए|

पराग कंसारा के गुजर जाने की खबर उनके प्रशंसकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है और जहां मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के गुजर जाने से जो पहले से ही बेहद दुखी हैं वही अप कॉमेडियन पराग कंसारा भी इस दुनिया में नहीं रहे|

By Anisha