हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना हमारे देश के ज्यादातर नवजवान देखते है पर इस इंडस्ट्री में सफलता हांसिल करना इतना आसान नहीं होता और अगर एक बार किसी को सफलता हांसिल हो जाती है फिर उस शख्स को फर्श से अर्श पर पहुंचने में वक्त नहीं लगता और  वो बॉलीवुड का एक चमकता हुआ सितारा बना जाता है |

वही बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे में रहे है जो की बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से लोगो को दीवाना बनाये है पर कुछ समय के बाद ये सितारे खुद ही इंडस्ट्री से दूर हो गये और इन्ही में से एक नाम है बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रतिभा सिन्हा है जो की बॉलीवुड की सुपरहिट मूवी राजा हिन्दुस्तानी के पोपुलर सोंग “परदेसी परदेसी जाना नहीं” में नजर आई थी और इस गाने की वजह से प्रतिभा रातों रात स्टार बन गयी और इस इस एक गाने की वजह से प्रतिभा सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम बन गयी थी |

बता दे प्रतिभा सिन्हा को इस गाने से काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हांसिल हुई थी और इंडस्ट्री में इतना नाम और शोहरत कमाने के बावजूद भी प्रतिभा सिन्हा ने बॉलीवुड से दुरी बनाने का फैसला किया और वे करीब 20 सालों से इंडस्ट्री से दूर है पर आज भी जब भी परदेसी परदेसी गाने का जिक्र होता है तब तब लोग उन्हें याद करते है |आपको बता दे प्रतिभा सिन्हा बॉलीवुड की जानी मानी अदाकर माला सिन्हा की बेटी है और प्रतिभा सिन्हा ने अपने एक्टिंग करियर में कई फिल्मो में काम किया है पर सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी इन्हें परदेसी सोंग से ही मिली थी और आज प्रतिभा सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर होकर अपनी जिंदगी बिता रही है |

बता दे प्रतिभा सिन्हा को माँ माला सिन्हा के साथ अक्सर ही इवेंट्स और पार्टीज में देखा जाता है पर फिल्म जगत में ये अब एक्टिव नहीं है |आपको बता दे प्रतिभा सिन्हा 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी  और उन्ही के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ,रवीना टंडन और पूजा भट्ट जैसी भी कई एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखी थी |बता दे प्रतिभा सिन्हा को फिल्मो में कुछ खास सफलता नहीं मिली और धीरे धीरे वे एक्टिंग इंडस्ट्री से दुरी बना ली |

वही प्रतिभा सिन्हा का नाम संगीतकार नदीम के साथ सफी सुर्ख़ियों में आया था और ये दोनों एक दुसरे से बेहद प्यार करते थे पर प्रतिभा सिन्हा की माँ माला सिन्हा को ये रिश्ता मंजूर नहीं था क्योंकि नदीम पहले से ही शादीशुदा थे और माला सिन्हा नहीं चाहती थी की उनकी बेटी किसी ऐसे इन्सान के साथ रिश्ता रखे जिसकी पहले से शादी हो चुकी है और इस वजह से प्रतिभा सिन्हा ने नदीम के साथ ब्रेअकप कर लिया और आज के समय में प्रतिभा अपनी माँ के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित घर में रहती हैं|

बता दे प्रतिभा सिन्हा ने अब तक शादी नहीं की है और वे अपनी माँ के साथ ही रहती है और अक्सर ही माँ बेटी को एक साथ स्पॉट किया जाता है |बता दे माला सिन्हा का असितंग करियर बहुत ही शानदार रहा है पर उनकी बेटी प्रतिभा सिन्हा को वो कामयाबी हांसिल न हो पाई जो उनकी माँ को हुई थी |

 

By Anisha