बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने यूनिक एक्सप्रेशंस से आज न केवल लाखों फैंस को अपना दीवाना बना चुकी है बल्कि इसके साथ साथ इंडस्ट्री को कई शानदार और बेहतरीन फिल्मों का भी तोहफा दे चुकी हैं, जिस वजह से आज फिल्मी दुनिया में आज असक्रिय होते हुए भी परिणीति चोपड़ा आज अक्सर मीडिया और लाइमलाइट में बनी रहती हैं|

परिणीति चोपड़ा की बात करें तो, एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर बीते कुछ समय से लगातार खबरों और सुर्खियों में छाई हुई है, जिससे जुड़ी एक और अपडेट अब सामने आ रही है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम इसी विषय पर बात करने जा रहे हैं…

अगर बीते दिनों पर नजर डालें तो, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को बीते दिनों आम आदमी पार्टी के काफी मशहूर और चर्चित राजनेता राघव चड्ढा के साथ अपने पति से रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हुए देखा गया था, जब दोनों एक साथ एयरपोर्ट और डिनर पर एक दूसरे के साथ ही स्पॉट हुए थे और इसके बाद इनका सामने आया वीडियो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर फैंस के साथ-साथ तमाम अन्य सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी काफी तेजी से ट्रेंड होता हुआ नजर आया था|

इसके बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबरों ने भी बीते दिनों खूब जोर पकड़ा था और दोनों की शादी की खूब चर्चाएं भी होने लगी थी| और अब इसी सब के बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही है कि दोनों का रोका हो चुका है और आने वाले दिनों में शायद यह दोनों शादी भी करने जा रहे हैं|

कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऐसा बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का सीक्रेट तरीके से रोका हो चुका है, जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के ख़ास सदस्य और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे| लेकिन, शादी को लेकर अभी तक परिणीति और राघव ने किसी भी तरह की जल्दबाजी करने का फैसला नहीं लिया है और ऐसा कहा जा रहा है कि शायद दोनों इसी साल 2023 की अक्टूबर महीने तक शादी कर सकते हैं|

हालांकि, परिणीति चोपड़ा या फिर राघव चड्ढा की तरफ से अभी तक इस बारे में पुख्ता तौर पर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और ना ही दोनों ने अपना रोका होने की किसी भी तरह की अपडेट साझा की है|

अभी बीते कुछ वक्त पहले ही एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल होता हुआ नजर आया था, जिसमें एक पैपराजी ने एक्ट्रेस से शादी को लेकर सवाल किया था| यह वीडियो अभी बीते बुधवार के दिन का था, जैसे फोटोग्राफर ने परिणीति चोपड़ा से पूछा था कि शादी कब है| यह सवाल सुनने के बाद पहले परिणीति चोपड़ा मुस्कुराते हुए नजर आई और इसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा-’आप लोग पागल हो गए हो!’ और चली गई|

फिलहाल, अभी के लिए राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों ही अपने कैरियर को लेकर व्यस्त चल रहे हैं|

By Anisha