फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शोज में नजर आ चुकी इंडस्ट्री की जानी-मानी और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस पायल रोहतगी से जुडी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिस वजह से एक्ट्रेस अब काफी खबरों और सुर्खियों में भी छाई हुई है| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको एक्ट्रेस पायल रोहतगी से जुड़ी इसी बड़ी अपडेट से रूबरू कराने जा रहे हैं…

दरअसल, एक्ट्रेस पायल रोहतगी से जुड़ी ऐसी खबरें सामने आ रही है कि बीती 9 जुलाई, 2022 की तारीख को एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध चुकी हैं| प्राप्त जानकारियों के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस पायल रोहतगी की शादी आगरा में हुई है और उन्होंने संग्राम सिंह के साथ सात फेरे लेते हुए उन्हें अपने जिंदगी भर के हमसफर के रूप में चुना है|

एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी शादी की कई तस्वीरें और वीडियोस को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिस पर आप उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं| इसके साथ साथ उनकी यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर भी काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिस पर कमेंट करते हुए लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए और कपल की तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं| इसके अलावा फैंस पायल को उनकी शादी की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं भी दे रहे हैं|

अगर शादी के दौरान पायल के ब्राइडल लुक की बात करें तो, अपनी शादी की तस्वीरों में एक्ट्रेस एक सुर्ख लाल लहंगे में नजर आ रही हैं| इसके साथ साथ पायल में अपनी नाक में नथ, माथे पर मांग टीका और बिंदी, हाथों में चूड़ियां पहने हुए पूरा श्रृंगार किया है, जिस वजह से वो एक दुल्हन के रूप में बेहद प्यारी और खूबसूरत दिख रही हैं| वहीं दूसरी तरफ अगर उनके पति संग्राम सिंह की बात करें तो, तस्वीरों में वह सफेद कलर की शेरवानी पहने हुए नजर आए हैं और अपने इस लुक में वह बेहद हेंडसम और स्मार्ट दिख रहे हैं|

प्राप्त जानकारियों की माने तो ऐसा बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस पायल रोहतगी की शादी आगरा के जेपी होटल में हुई है, जहां पर दोनों परिवारों के सदस्यों के अलावा उनके कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे| शादी की सभी रस्मों को निभाने के बाद पायल रोहतगी और संग्राम सिंह राजेश्वर महादेव मंदिर में महादेव की पूजा करते हुए उनका आशीर्वाद लिया|

अगर पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के रिश्ते की बात करें तो, इनके रिश्ते के बारे में यकीनन ऐसा कहा जा सकता है कि इनके रिश्ते को हमेशा एक मिसाल के रूप में याद किया जाएगा क्योंकि शादी से पहले ही लॉकअप शो के दौरान पायल ने इस बात का खुलासा किया था कि अपनी जिंदगी में वह कभी मां नहीं बन पाएंगे|

इसके साथ-साथ उन्होंने संग्राम सिंह से आग्रह किया था कि वो किसी और से शादी कर ले| लेकिन, यह सब जाने के बाद भी संग्राम सिंह ने उनकी एक न सुनी, और उन्होंने पायल को ही अपनी पत्नी के रूप में चुना|

By Akash