हिंदी फिल्म जगत में आज एक दिग्गज विलेन के रूप में अपनी पहचान रखने वाले इंडस्ट्री के बेहद मशहूर और जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज आज अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर उस मुकाम को हासिल कर चुके हैं, जिसे एक वक्त इनके लिए सोचना भी काफी मुश्किल था| 26 मार्च, 1965 को बेंगलुरु में जन्मे अभिनेता प्रकाश राज आज 26 मार्च, 2022 को अपना 57वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, और ऐसे में अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें उनके लाखों फैन्स जन्मदिन की बधाइयां और शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं|

अभिनेता प्रकाश राज की बात करें तो, आज एक अभिनेता होने के साथ-साथ वह डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं| लेकिन, उनकी जिंदगी में एक बार ऐसा भी था जब वह थिएटर में काम किया करते थे, और उन दिनों उन्हें प्ले के लिए उन्हें महीने के लगभग ₹300 मिलते थे|

पर अगर आज की कहे तो, अभिनेता प्रकाश राज आज कुल 3 भाषाओं की फिल्मों में नेशनल अवार्ड तक हासिल कर चुके हैं, जिनमें एक तेलुगु भाषा की फिल्म अंतपुरम और दो तमिल भाषा की फिल्में धया और कांचीवरम शामिल है| बताते चलें, अभिनेता प्रकाश राज ने इन फिल्मों के अलावा हिंदी, मराठी, कन्नड़ और मलयालम भाषा की फिल्मों में भी काम किया है|

प्रकाश राय है असली नाम

कम ही लोगों को इस बात की जानकारी है, लेकिन आज प्रकाश राज के नाम से गजब की लोकप्रियता और शोहरत हासिल कर चुके अभिनेता का असली नाम प्रकाश राय हुआ करता था, जिसे बाद में फिल्मों में आने के बाद उन्होंने चेंज कर लिया| बात करें अगर अभिनेता प्रकाश राज के बॉलीवुड कैरियर की, तो इनमें सिंघम, मुंबई मिरर, पुलिसगिरी, जंजीर और दबंग 2 जैसी बेहतरीन और दमदार फिल्में शामिल है|

जब शादी ने बटोरी सुर्खियां

हम आपको बता दें, अभिनेता प्रकाश राज बीते साल 2010 में अपनी शादी की वजह से एक बार काफी खबरों और फिर क्यों में नजर आए थे| ऐसा इसलिए क्योंकि साल 2010 में उन्होंने एक फेमस कोरियोग्राफर पोनी वर्मा के साथ दूसरी बार शादी रचाई थी, जो की उम्र में उनसे लगभग 12 साल छोटी थी| इससे पहले अभिनेता प्रकाश राज की शादी साल 1994 में अभिनेत्री ललिता कुमारी के साथ हुई थी|

अपनी दूसरी शादी के तकरीबन 6 सालों बाद अभिनेता प्रकाश राज एक बेटे के पिता बने थे, जिनका नाम वेदांत है| तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेता प्रकाश राज अपनी पहली शादी से भी कुल 3 बच्चों के पिता बने थे, जिनमें इनकी दो बेटियां मेघना और पूजा सहित उनका एक बेटा सिन्धु शामिल है| लेकिन दुखद बात यह है कि, प्रकाश राज के बेटे सिंधु अब इस दुनिया में मौजूद नहीं है, जिस वजह से वर्तमान समय में अभिनेता सिर्फ तीन बच्चों के पिता हैं|

वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों अभिनेता प्रकाश राज अपनी कुछ अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी खबरों सुर्खियों में बने हुए हैं| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में अभिनेता प्रकाश राज अपकमिंग फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2, मेजर पोनियन सेल्वन और अटैक में नजर आने वाले हैं|

By Anisha