अपनी बेहद शानदार और बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिंग की वजह से अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाई रहने वाली बेहद खूबसूरत और जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेगनेंसी से जुड़ी खबरों की वजह से काफी सुर्खियों में छाई हुई है| सोनम कपूर की बात करें तो, अभी एक्ट्रेस सोशल मीडिया से इंटरनेट तक अपने प्रेगनेंसी को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है|

इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को इंजॉय कर रही सोनम कपूर ने बीते कुछ वक्त पहले अपनी गोद भराई का आयोजन किया था और अब मुंबई में अपनी कुछ खास दोस्तों के साथ मिलकर एक्ट्रेस अपनी गोद भराई का एक सेलिब्रेशन रखना चाहती थी, लेकिन कुछ कारणों की वजह से उन्हें आखरी समय में इसे रद्द करना पड़ा क्योंकि इस वक्त में सोनम कपूर अपनी बहन रिया कपूर के साथ थोड़ा क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहती थी|

दरअसल, सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा बीते रविवार के दिन रिया कपूर के साथ वक्त बिताना चाहते थे| लेकिन, अगर प्राप्त जानकारियों की माने तो ऐसा बताया गया था कि अपने इस गोद भराई के सेरेमनी में सोनम कपूर ने कई फेमस सेलिब्रिटीज को भी शामिल करने की सोची थी, जिनमें करीना कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, जानवी कपूर, दीपिका पादुकोण और कपूर परिवार के समान अन्य सदस्य भी शामिल होने वाले थे, और इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आई है कि सोनम कपूर आपने इस सेलिब्रेशन को कविता सिंह के बांद्रा स्थित बंगले में प्लान कर रही थी, जो कि रिश्ते में उनकी मौसी लगती है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसके अलावा इस सेलिब्रेशन को अचानक कैंसिल करने की एक बड़ी वजह फराह खान द्वारा यह बताई गई कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोनम कपूर ने अपनी गोद भराई को रद्द करने का फैसला लिया है, जिसे की मां और बच्चे दोनों सुरक्षित रहें| साथ ही फराह खान ने यह जानकारी दी थी कि गोद भराई कैंसिल होने के बाद अब सभी दोपहर में साथ लंच करने वाले हैं|

बताते चलें, इस पार्टी के सिलसिले में बीते कुछ दिनों पहले इसमें शामिल होने वाले मेहमानों को कस्टमाइज्ड हैंपर्स भेजे गए थे और कविता सिंह के बांद्रा स्थित बंगले पर इस पार्टी की काफी तैयारियां भी हो चुकी थी| लेकिन बाद में, सोनम कपूर और उनके होने वाले बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पार्टी को कैंसिल कर दिया गया|

प्राप्त जानकारियों की माने तो ऐसा बताया जा रहा है कि सोनम कपूर इसी आने वाले अगस्त के महीने में शायद अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं, और अपने इस बच्चे को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस पहली बार मां बनने जा रही हैं, जिस वजह से सोनम कपूर और उसके पति आनंद आहूजा दोनों अपने बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है|

जानकारी के लिए बता दें, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बीते साल 2018 में आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी और शादी से पहले इन दोनों ने एक दूसरे को तकरीबन 3 साल तक डेट किया था| जिसके बाद अब तकरीबन 4 साल बाद यह दोनों शादी के बाद अब पेरेंट्स बनने जा रहे हैं|

By Akash