हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं, और ऐसे में आज प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी कैरियर में बॉलीवुड के साथ साथ कई सफल और शानदार हॉलीवुड प्रेजेक्ट्स भी दर्ज है| ऐसे में प्रियंका चोपड़ा को लेकर ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि अपने फिल्मी कैरियर के दम पर उन्होंने गजब की दौलत और शोहरत को हासिल किया है और इसी वजह से आज वो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक तगड़ी पहचान रखती हैं|

आज प्रियंका चोपड़ा भले ही बीते काफी समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी वह काफी एक्टिव रहते हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ कनेक्टेड रहते हुए भी देखा जाता है|

सोशल मीडिया पर ही प्रियंका चोपड़ा अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के साथ-साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट को भी साझा करती हुई नजर आती हैं|

ऐसे में अभी बीते कुछ वक्त पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह अपडेट शेयर की थी कि उन्होंने अपने पति निक जोनास के साथ न्यूयॉर्क में एक रेस्टोरेंट की शुरुआत की है, जिसका नाम उन्होंने सोना रखा है| ऐसे में अब उनकी इसी रेस्टोरेंट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, और यह सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं|

इन तस्वीरों में नजर आ रहे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रेस्टोरेंट की बात करें तो दिखने में कपल का ये रेस्टोरंट वाकई बेहद शानदार और लग्जरीयस दिखता है, जिसे दोनों ने बेहद खूबसूरत और शानदार तरीके से डिजाइन कराया है| ऐसे में अब उनके एसी रेस्टोरेंट के एक वीडियो को आर्किटेक्चर डाइजेस्ट इंडिया द्वारा शेयर किया| दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों और लोगों के साथ मिलकर अपने इसी रेस्टोरेंट पर एक नाइटआउट पार्टी ऑर्गेनाइज की थी, और इसी पार्टी के बाद यह वीडियो सामने आया है|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का यह रेस्टोरेंट अंदर से काफी रॉयल लुक देता है, जिसे काफी आलीशान अंदाज में डिजाइन किया गया है और इसके कोने कोने में डेकोरेशन का खास ख्याल रखा गया है|

सामने आई तस्वीर और वीडियो में यहां पर मौजूद एक डाइनिंग टेबल भी नजर आ रहा है, जिसपर डिजाइनर डिनर वेयर सजे गए है और इनकी सबसे खास बात यह है कि यह प्रियंका चोपड़ा की होम वेयर लाइन सोना होम की ही है, जिसकी जानकारी भी एक्ट्रेस ने दी है| इसके अलावा उन्होंने कैंडल होल्डर सहित भारतीय फूलों के डिज़ाइन वाले लैंप की झलक भी दिखाई है|

दरअसल, आर्किटेक्चर डाइजेस्ट इंडिया से अपने रेस्टोरेंट के बारे में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि वह न्यूयॉर्क ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपने भारतीय कल्चर को दिखाना चाहती हैं, और वो किस शानदार और महान देश से ताल्लुख रखती है|

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऐसा बताया गया था कि प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल 2021 के मार्च महीने में अपने फ्रेंड मनीष गोयल के साथ इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी|

By Akash