टेलीविजन की दुनिया में कई ऐसी जोड़ियां है जिनी ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी लोग बहुत पसंद करते हैं | आज हम बात करने जा रहे हैं टीवी की एक ऐसी ही पसंदीदा जोड़ी के बारे में जिसे दर्शक ना केवल पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी एक साथ देखना चाहते हैं| दरअसल हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और अभिनेता अंकित गुप्ता की जोकि टीवी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक है और इन दोनों के बीच की शानदार केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आती है|

प्रियंका और अंकित गुप्ता के फैंस इन दोनों को असल जिंदगी में शादी के बंधन में बंधते हुए भी देखना चाहते हैं और ऐसा भी कहा जाता है कि प्रियंका भी अंकित गुप्ता को मन ही मन पसंद करती है लेकिन अभी हाल ही में प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता से जुड़े सूत्र ने इस बात का खुलासा किया है कि यह कपल शायद ही शादी के बंधन में बंध पाए और इतना ही नहीं इस सूत्र ने इन दोनों के शादी ना करने के पीछे की वजह भी बताई है तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला|

हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी से जुड़े सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है कि प्रियंका अंकित गुप्ता को मन ही मन बहुत पसंद करती है लेकिन रियल लाइफ में यह दोनों रिलेशनशिप में नहीं आएंगे| सूत्र ने इस बात की भी जानकारी दी है कि प्रियंका को यह मालूम है कि अंकित उनसे शादी नहीं करना चाहते और इसी वजह से प्रियंका ने भी अंकित को सिर्फ अपना दोस्त बनाए रखना चाहती हैं|

आपको बता दें बिग बॉस सीजन 16 में अंकित और प्रियंका को एक साथ देखा गया था | बिग बॉस के घर में भी प्रियंका ने बताया था कि अंकित उनसे शादी नहीं करना चाहते और वही बिग बॉस में आने के बाद उनकी प्राथमिकताएं भी पूरी तरह बदल चुकी है| प्रियंका ने आगे यह भी बताया कि अंकिता अपनी सभी भावनाओं को किनारे करते हुए इस वक्त केवल अपने कैरियर पर ही फोकस करने का मन बना लिए हैं|

इसके अलावा हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि वह अंकित गुप्ता के साथ रिलेशनशिप में नहीं आ सकती क्योंकि इस वक्त अंकित और प्रियंका दोनों ही अपने अपने कैरियर पर फोकस कर रहे हैं और अपने वर्क कमिटमेंट को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं| प्रियंका चाहर के मुताबिक अंकित और वह बहुत अच्छे दोस्त हैं और वह अपनी इस दोस्ती के रिश्ते को रिलेशनशिप तक नहीं ले जाना चाहते | दोस्ती के इस रिश्ते को यूं ही खूबसूरत बनाए रखना चाहते हैं|

वहीं प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता के प्रशंसक इस खबर को जानने के बाद काफी निराश है क्योंकि इन दोनों को रियल लाइफ में एक दूसरे के साथ देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड थे| प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों अपने काफी सारे अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी चल रही है और बहुत जल्द ही शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ में प्रियंका नजर आने वाली है हालांकि इस फिल्म में प्रियंका करोड़ बहुत ही छोटा सा रहेगा| इसके अलावा भी प्रियंका अपनी कई अपकमिंग फिल्मों को लेकर व्यस्त चल रही है और अंकित भी लगातार अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं|

By Anisha