BEVERLY HILLS, CALIFORNIA - JANUARY 05: (L-R) Priyanka Chopra Jonas and Nick Jonas attend the 77th Annual Golden Globe Awards at The Beverly Hilton Hotel on January 05, 2020 in Beverly Hills, California. (Photo by Frazer Harrison/Getty Images)

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी अहम पहचान रखती हैं, जिस वजह से आज प्रियंका चोपड़ा के चाहने वाले भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मौजूद हैं और एक्ट्रेस को अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है| प्रियंका की बात करें तो, इन दिनों एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी अधिक छाई हुई हैं और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम इसी विषय पर बात करने जा रहे हैं|

बीते दिनों ही माँ बनी है प्रियंका

जैसा कि हम सभी को पता है, की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अभी हाल ही में अपने पहले बच्चे की मां बनी है| ऐसे में इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के लाखों फैंस उन्हें मां बनने की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं| प्राप्त जानकारियों के मुताबिक, एक्ट्रेस की इस बेटी का जन्म सरोगेसी के माध्यम से हुआ है जिसकी जानकारी खुद ही इन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी|

सोशल मीडिया के जरिये शेयर की खुशखबरी

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने ज्वाइंट स्टेटमेंट शेयर करते हुए फैंस तक जानकारी को पहुंचाया था, जिसके बाद कपल के लाखों फैंस हैरान होते हुए नजर आए थे| दरअसल निक और प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने ऐसा लिखा था कि उन्हें पुष्टि करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि उन्होंने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है| आगे उन्होंने लिखा है कि व सम्मान पूर्वक रूप से इस विशेष समय में गोपनीयता की मांग करते हैं और इन दिनों वह अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं|

साल 2019 में खर्च किये 149 करोड़ रुपये

हालांकि, प्रियंका के मां बनने की खबर सुनने के बाद उनके लाखों फैंस हैरत में नजर आए थे| पर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लॉस एंजेलिस में अपना घर खरीदा था तभी से इन्होंने अपनी फैमिली प्लानिंग भी शुरू कर दी थी| और ऐसा भी बताया गया है कि अपने बच्चों को ध्यान में रखते हुए ही कपल ने इस घर की खरीदारी की थी|

प्रियंका चोपड़ा के लॉस एंजेलिस में बने आलीशान घर की बात करें तो, इसे बीते साल 2019 के नवंबर महीने में उन्होंने तकरीबन 20 मिलीयन डॉलर्स की भारी कीमत में खरीदा था, जो कि भारतीय रुपयों में तकरीबन 149 करोड़ रुपयों के बराबर है| साथ ही, ऐसी भी जानकारी सामने आई थी कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साल 2019 के अगस्त महीने से ही एक अच्छे घर की तलाश कर रहे थे|

4 साल बाद माँ बनी है एक्ट्रेस

वही अगर शादीशुदा जिंदगी की बात करें तो, बीते साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने फेमस अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी, जिसके बाद तकरीबन 4 सालों तक अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुलकर जीने के बाद अब इस कपल ने अपने रिश्ते को नए पड़ाव पर ले जाने का फैसला लिया है, और पेरेंट्स बनने के बाद यकीनन इन दिनों निक और प्रियंका बेहद खुश भी है|

By Akash