बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बीते 18 जुलाई 2022 को 40 साल की हो चुकी है और उन्होंने अपने 40 वे जन्मदिन का जश्न अपने परिवार और दोस्तों के साथ बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया है| प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे के खास मौके पर उनके पति निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से प्रियंका चोपड़ा और अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की थी | वही इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा लिप लॉक करते हुए नजर आ रहे थे इस कपल की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है|

इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के एक फैन पेज पर उनके जन्मदिन सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है और यह वीडियो प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पार्टी का है| इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने पूरी फैमिली के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हुई देखी जा सकती हैं | वही सामने आए इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनस, मां मधु चोपड़ा, सास-ससुर डेनिस और केविन जोनस सभी बेहद मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा का पूरा परिवार उनके बर्थडे के खास मौके पर म्यूजिकल बैंड का लुफ्त उठाते हुए देखे जा सकते हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi ? (@jerryxmimi)


आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पार्टी के इस वीडियो में उनकी सबसे अच्छी दोस्त नताशा पूनावाला और तमन्ना दत्त भी दिखाई दे रही है|सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और उनका पूरा परिवार कुर्सी और सोफे पर स्विमिंग पूल के पास बैठे हुए हैं और मारियाची बैंड इन सभी के लिए परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं| वही निक जोनस अपनी सासू मां मधु चोपड़ा के साथ किसी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और परिवार के बाकी सदस्य भी म्यूजिकल बैंड का आनंद उठा रहे हैं|

इस बर्थडे पार्टी का डेकोरेशन भी बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है और इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि चारों तरफ गुलाबी और सिल्वर कलर के गुब्बारों से पूरे एरिया को सजाया गया है| वही नियॉन लाइट से हैप्पी बर्थडे शायरी लिखा हुआ दिखाई दे रहा है| बगल में रखी हुई भोजन परोसा जा रहा है और वही गुलदस्ते को खूबसूरत फूलों से सजाया गया है|

प्रियंका चोपड़ा के लिए उनका यह जन्मदिन इस वजह से भी बेहद खास था क्योंकि उनकी बेटी के जन्म के बाद अभिनेत्री का यह पहला जन्मदिन था| वही प्रियंका की बहन तमन्ना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर प्रियंका के बर्थडे पार्टी की कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर की है| इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा तमन्ना और अपनी बेटी के साथ नजर आ रही है हालांकि इस तस्वीर में प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है और उन्होंने मालती के चेहरे पर दिल वाली इमोजी लगाकर उनके फेस को कवर किया हुआ है|

वही प्रियंका चोपड़ा रेड कलर के ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही है और उनके पति निक जोनस की इस बर्थडे पार्टी को बेहद खुशी से एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं|

By Anisha