बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक खुद की पहचान रखने वाली हमारे हिंदी सिनेमा की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं और ऐसे में आज काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग होने की वजह से अक्सर ही प्रियंका चोपड़ा मीडिया और लाइमलाइट में बनी रहती हैं| इसके अलावा आज आए दिन एक्ट्रेस कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में भी छाई रहती हैं|

अगर अभी कि कहे तो, सोशल मीडिया पर भी आज प्रियंका चोपड़ा की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है, जहां एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन सोशल मीडिया के जरिए लेटेस्ट फोटोस और वीडियोस के अलावा अपनी लाइफ से जुड़ी तमाम छोटी-बड़ी अपडेट्स को फैंस के साथ शेयर करते हुए नजर आती हैं, जिनका फैंस को भी काफी बेसब्री से इंतजार रहता है|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई कुछ ऐसी ही तस्वीरों के बारे में बात करने जा रही हैं, जो अब सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर भी एक्ट्रेस के फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं…

इन तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा ने खुद ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए शेयर किया है, जिनमें एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की कई सारी तस्वीरें शेयर की है | यह तस्वीरें बीते शनिवार के दिन की है, जिनमें प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ शॉपिंग करते हुए नजर आ रही हैं|

पोस्ट में शामिल तस्वीरों की बात करें तो, पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रही है| इसके बाद दूसरी और तीसरी तस्वीर में एक्ट्रेस की बेटी जमीन पर बैठी हुई नजर आ रही हैं और आखिरी स्लाइड में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पेट डॉग की एक फोटो शेयर की है|

पहली तस्वीर में अगर प्रियंका के लुक्स की बात करें तो, इस तस्वीर में एक ब्लू कलर की आउटफिट पहने हुए सिर पर एक वाइट कैप और सनग्लासेस लगाकर काफी कूल और स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं| वहीं दूसरी तरफ, एक्ट्रेस की बेटी तस्वीरों में एक पिंक कलर की ड्रेस पहने हुए बेहद क्यूट और प्यारे से लुक में नजर आ रही हैं|

ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है. जिन पर फैंस भी खूब जमकर पर बरसाते हुए और ढेर सारे रिएक्शंस देते हुए नजर आ रहे हैं| प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए फैन्स एक्ट्रेस की लाडली की क्यूटनेस और मासूमियत की खूब तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल 2022 में 15 जनवरी की तारीख को अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का स्वागत किया था, और अभी हाल ही में बीती 15 जनवरी, 2023 की तारीख को एक्ट्रेस ने अपनी लाडली का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया था|

By Anisha