अपने जबरदस्त अभिनय कौशल और बेहतरीन फैशन सेंस के बदौलत इंटरनेशनल लेवल पर अपनी एक अलग पहचान बना चुकी ग्लोबल सेंसेशन प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में छाई रहती है| प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद आज हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक खास पहचान बनाने के प्रयास में जुटी हुई है और वह लगातार हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही है|

वहीं इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई है और एक्ट्रेस जमकर अपने इस वेब सीरीज का प्रमोशन भी कर रही है| प्रियंका चोपड़ा अभी हाल ही में अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ इंडिया आई थी और यहां पर भी एक्ट्रेस ने अपनी इस वेब सीरीज का खूब प्रमोशन किया था |

भारत दौरे के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ लंदन वापस आ चुकी है और अब लंदन में एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग वेब सीरीज का जमकर प्रचार कर रही है| सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर अपडेट आए दिन शेयर करती रहती है और हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह किसी चीज की तस्करी करती हुई दिखाई दे रही है|

प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपने प्रशंसकों से ही सवाल भी पूछा है और उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए पूछा है कि,” क्या इसे ले जाना कानूनी है या नहीं..”| प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें उन्होंने अपने पासपोर्ट के साथ एक आम की झलक दिखाई है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि,”- वो इसकी तस्करी कर रही हैं….क्या ये लीगल है या नहीं…?

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने बाथरोब पहना हुआ है और उनके बालों को हेयर स्टाइलिस्ट स्टाइल करती हुई नजर आ रही है| इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की हाथ में आम की एक प्लेट दिखाई दे रही है जिसमें से वह मैंगो खाती हुई नजर आ रही है| प्रियंका चोपड़ा ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है की – ‘मेरे लिए एक पल और (मैंगो इमोजी)’।प्रियंका की लेटेस्ट पोस्ट खूब वायरल हो रही है |

प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर अदाकारा के फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि , ‘हॉलीवुड जाकर भी प्रियंका अपनी जड़े नहीं भूली हैं। ‘ वही एक और सोशल मीडिया यूजर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि – ‘सच में देसी गर्ल हो आप।’ प्रोफेशनल वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडम की अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ 28 अप्रैल 2023 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी और इस वेब सीरीज के अलावा प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली है|

By Anisha