ना केवल बॉलीवुड बल्कि साउथ सिनेमा इंडस्ट्री तक अपनी अदाकारी और हुस्न का जादू बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है| प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और इन्होंने सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेश में भी गजब की लोकप्रियता और पापुलैरिटी हासिल की है यही वजह है कि आज प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल आइकन के रूप में जानी जाती है|प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हाल ही में अपनी जिंदगी में एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किए थे जिसका नाम इन्होंने मालती मैरी रखा है|

प्रियंका अपने पति निक जोनस और बेटी के साथ इन दिनों खुशहाल फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही है और अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर भी फोकस कर रही है| मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से अपनी बेटी की काफी सारी तस्वीरें साझा की है जिसमें मालती मैरी की क्यूट झलक देखने को मिली है हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के चेहरे का दीदार लोगों को नहीं करवाया है|

वही एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा अपनी एक लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में छा गई है दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी मालती की उसके मामू के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है |

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती अपने मामा के गोद में नजर आ रही है और दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं| सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा के फैन इस तस्वीर पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट की प्रोफाइल फोटो भी अपडेट किया है और उन्होंने जो प्रोफाइल फोटो लगाया है उसमें प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ दिखाई दे रही है|

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से मामा भांजी की सुपर क्यूट तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा की लाडली मालती मैरी चोपड़ा अपने मामा सिद्धांत चोपड़ा के साथ बहुत क्यूट अंदाज में नजर आ रही है हालांकि इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है और वही उनके मामू सिद्धांत चोपड़ा अपनी भांजी को गोद में लिए हुए उसे प्यार से निहारती नजर आ रहे हैं| सोशल मीडिया पर मामा और भांजी की यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है और इसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं|

 

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की प्रोफाइल फोटो भी बदली है जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को गोद में लिए हुए बहुत क्यूट नजर आ रही है और वही मम्मा की बाहों में कैद मालती रही हैं सुपर क्यूट लग रही है| गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी रचाई थी और इसी साल जनवरी महीने में सरोगेसी के जरिए इस कपल ने अपनी जिंदगी में अपनी बेटी का स्वागत किया था जिसका नाम इन्होंने मालती रखा है|

By Anisha