आज अपने लाखों फैंस के बीच देसी गर्ल के नाम से जानी जाने वाली बॉलीवुड की बेहद मशहूर और जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दुनिया भर में एक ग्लोबल स्टार के तौर पर खुद की पहचान रखती हैं, जो आज बॉलीवुड के अलावा का यह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुके हैं और इसी वजह से आज भारत के साथ-साथ विदेशों में भी एक्ट्रेस की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है|

ऐसे में आज प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर मीडिया और लाइमलाइट में बनी रहती हैं, जिनमें एक्ट्रेस के फैंस भी काफी दिलचस्पी रखते हैं और एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ी अपडेट को पाने में फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं|

प्रियंका की बात करें तो, सोशल मीडिया पर भी आज एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं और सोशल मीडिया के जरिए ही वह अक्सर अपने फैंस के साथ तमाम अपडेट्स को शेयर करती हुई नजर आते हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया और इंटरनेट पर छाई हुई है, क्योंकि आज 15 जनवरी, 2023 की तारीख को प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा पूरे 1 साल की हो चुकी है और ऐसे में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास आज 15 जनवरी की तारीख को अपनी बेटी का पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं|

हम आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा को जन्म दिया था, लेकिन उनका प्रीमेच्योर बर्थ हुआ था क्योंकि प्रियंका चोपड़ा की बेटी का जन्म सातवें महीने में ही हो गया था, जो कि अमूमन 9 महीनों में होता है| पर जन्म के बाद उनकी स्थिति ठीक नहीं थी, जिस वजह से प्रियंका ने अपनी बेटी को तकरीबन 100 दिनों तक हॉस्पिटल में ही रखा था और फिर अप्रैल महीने में प्रियंका अपनी बेटी को घर ले आई थी|

हालांकि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा का 15 जनवरी को ही हुआ था, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ ही अपडेट प्रियंका ने 22 जनवरी को शेयर की थी, जिसके लिए उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया था|

अपनी शेयर की गई पोस्ट में प्रियंका ने लिखा था-’’हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं…धन्यवाद।’

हालांकि, आज भी इनका चोपड़ा की बेटी के जन्म को पूरे 1 साल का वक्त गुजर चुका है, लेकिन अभी तक उन्होंने या फिर निक जोनास ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है और उनका ऐसा कहना है कि वह चॉइस पूरी तरह से अपनी बेटी को देना चाहेंगे कि वह सोशल मीडिया पर आना चाहते हैं या फिर नहीं| यह फैसला कपल ने अपनी बेटी पर छोड़ा है कि उन्हें अपनी लाइफ में कितनी प्राइवेसी चाहिए|

जानकारी के लिए बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल 2018 में निक जोनास के साथ शादी की थी, जो कि एक फेमस अमेरिकन पॉप सिंगर के तौर पर खुद की पहचान रखते हैं|

By Anisha