बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और बहुचर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपने अभिनय कौशल के बदौलत हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है| वही सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय अभिनेत्रियों में से एक है| वही अक्सर ही प्रियंका चोपड़ा अपने प्रशंसकों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं जिसको लेकर प्रियंका चोपड़ा आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है|

प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2018 में अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ बेहद ही धूमधाम से क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई थी| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और चर्चित शादियों में से एक थी और वही शादी के बाद से यह कपल प्रशंसकों के पसंदीदा कपल बने हुए हैं|

वही शादी के 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ और इसी साल इस कपल ने सरोगेसी की मदद से अपनी जिंदगी में एक नन्हीं परी का स्वागत किया जिसका नाम इन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है| प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपने इंस्टा अकाउंट से अपनी बेटी की प्यारी प्यारी तस्वीरें साझा करती रहती है और इन तस्वीरों पर प्रियंका चोपड़ा के फैंस दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं|

वही एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों खुशहाल पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं | वही प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनकी बेटी के चेहरे का दीदार करने के लिए काफी एक्साइटेड है हालांकि प्रियंका चोपड़ा नहीं अभी तक अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया था परंतु हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के चेहरे का दीदार करवाया है| प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर साझा की है उस तस्वीर में उनकी बेटी का आधा चेहरा ही देखने को मिल रहा है हालांकि वह बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रही है|

प्रियंका चोपड़ा के द्वारा शेयर की गई उनकी बेटी की इस अनमोल तस्वीर को देखकर फैंस बेहद खुश हैं और एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,” मेरा मतलब है …” दिल की आंखों के इमोटिकॉन्स के साथ। ” सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की यह फोटो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है और वही उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा पर उनके फैंस दिल खोलकर प्यार बढ़ता रहे हैं|

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा अभी हाल ही में भारत दौरे पर आई थी और यहां पर उन्होंने अपने होम टाउन आकर काफी अच्छा टाइम स्पेंड किया| वहीं भारत से अपनी यात्रा पूरी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा जब लॉस एंजेलिस अपने घर पर लौटी तब उन्होंने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर किया और इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के साथ बहुत ज्यादा खुश नजर आ रही थी| वहीं इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की बेटी की लेटेस्ट तस्वीर इंटरनेट पर धूम मचा रही है|

By Anisha