एक ग्लोबल स्टार के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड के साथ-साथ कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं और इसी वजह से आज प्रियंका चोपड़ा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अच्छी खासी पहचान बना चुकी हैं, और इसी वजह से आज प्रियंका चोपड़ा की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी मौजूद है|

प्रियंका की बात करें तो, अपनी शादी के बाद एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका शिफ्ट हो चुकी हैं, लेकिन विदेश में रहते हुए भी प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अक्सर ही कनेक्टेड रहती हैं और इसके साथ-साथ ने अक्सर अपनी तस्वीरें-वीडियोज सहित अपनी पर्सनल लाइफ की अपडेट को फैंस के साथ शेयर करते हुए देखा जाता है, जिस कारण अक्सर एक्ट्रेस मीडिया और लाइमलाइट में भी बनी रहती हैं|

प्रियंका चोपड़ा भले ही आज अपने देश से दूर रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद भी आज वो अपने देश के सभी व्रत त्यौहारों को विदेश में रहते हुए भी काफी धूमधाम से मनाती है और इस सभी में उनके पति निक जोनस भी काफी दिलचस्पी रखते हैं और बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ खुशहाल अंदाज में दिवाली के त्यौहार का जश्न मनाती हुई नजर आ रही हैं, और निक-प्रियंका के लिए साल 2022 की दिवाली इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि कपल के लिए अपनी बेटी मालती के साथ की पहली दिवाली होने वाली है|

इन तस्वीरों में अगर सभी के लुक्स की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा के साथ साथ इन तस्वीरों में उनके पति निक जोनास और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा भी बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में नजर आ रहे हैं| कपल के अलावा तस्वीरों में उनके परिवार के कई अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं, और सभी एक साथ मिलकर दिवाली पूजन करते हुए भी नजर आए हैं|

इन तस्वीरों में जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा एक एंब्रॉयडरी वाली ऑफ व्हाइट ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत और गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके पति निक जोनास इस दौरान एक्ट्रेस के साथ ट्विनिंग करते हुए ऑफ व्हाइट कलर के एंब्रायडेड कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं| उनके अलावा बेटी मालती मैरी चोपड़ा भी इन तस्वीरों में बिल्कुल मैचिंग आउटफिट्स में नजर आ रही हैं|

ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा के शेयर की गई ये तस्वीरें उनके फैंस के बीच सोशल मीडिया के साथ-साथ इंटरनेट पर भी काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और एक्ट्रेस को और उनके पूरे परिवार को दिवाली के त्यौहार की बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं|

आपको बताते चलें, प्रियंका चोपड़ा के अलावा निक जोनास ने भी अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल के ज़रिये दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिन पर उनके फैंस भी खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं|

By Anisha